श्रीश्रीगुरुगौरांगों जयतः
श्रीधाम-मायापुर, नदिया
ई० ५।७।२९
[ सुख-दुःख कर्मपथ में अवश्यम्भावी — सांसारिक असुविधा भगवान् की करुणा का निदर्शन — भगवान् की परीक्षा — सर्वावस्था में भगवत्सेवक ही धन्य। ]
सम्मानभानेषु—
आपके १५ आषाढ़ के पत्र से आपकी वैषयिक (सांसारिक) विपत्ति के सम्बन्ध में ज्ञात हुआ। कर्मपथ पर चलते हुए कभी दुःख तो कभी सुख आकर हमें विपन्न करते हैं। सांसारिक असुविधा होते ही भगवान् उसी समय आश्रयस्थल बनकर अपनी सेवा का अधिकार देते हैं। गीता में लिखा है:—
“चतुर्विधा भजन्ते मां जनाः सुकृतिनोऽर्जुन।
आर्तो जिज्ञासुरर्थार्थी ज्ञानी च भरतर्षभ॥”
(अर्थात: हे भरतश्रेष्ठ अर्जुन! उत्तम कर्म करने वाले चार प्रकार के लोग मेरा भजन करते हैं—आर्त, जिज्ञासु, अर्थार्थी और ज्ञानी।)
अतएव भगवत्सेवा का आश्रय ग्रहण करना ही मेरे विचार में एकमात्र कर्तव्य है।
भगवान् हमें परखने और हमारा मंगल करने के लिए ही इस संसार (प्रपञ्च) में नाना प्रकार की असुविधाएँ प्रस्तुत करते हैं। उन्हीं असुविधाओं को अपने कल्याण का कारण मानकर हमें उनकी सेवा में प्रवृत्त होना चाहिए। जो भगवान् की सेवा करते हैं, वे ही धन्य हैं। सभी असुविधाओं के मध्य भगवत्कथा का श्रवण, कीर्तन और स्मरण करें। इसके अतिरिक्त मेरा अन्य कोई निवेदन नहीं है।
श्रीहरिजनकिंकर
श्रीसिद्धान्तसरस्वती