वेदव्यासो य एवासीद्दासो वृन्दावनोऽधना।
सखा यः कुसुमापीडः कार्यतस्तं समाविशत्॥
श्रीकृष्णद्वैपायन वेदव्यास ऋषि ने ‘श्रीमद् भागवत’ में श्रीकृष्ण लीला का वर्णन किया है। श्रीव्यासाभिन्न विग्रह श्रील वृन्दावन दास ठाकुर द्वारा रचित ‘श्रीचैतन्य भागवत’ में श्रीचैतन्य-लीला वर्णित हुई है। श्रील वृन्दावन दास ठाकुर के ग्रन्थ का नाम पहले ‘श्रीचैतन्य मंगल’ था। श्रील लोचनदास ठाकुर ने अपने द्वारा रचित ग्रन्थ का नाम भी ‘श्रीचैतन्य मंगल’ रखा था। इसलिए श्रील वृन्दावन दास ठाकुर द्वारा रचित ग्रन्थ का नाम परिवर्तित करके ‘श्रीचैतन्य भागवत’ रखा गया। श्रील वृन्दावन दास ठाकुर 1429 शकाब्द में वैशाखी कृष्णा द्वादशी तिथि को अवलम्बन करके मामगाछी (किसी-किसी के अनुसार कुमारहट्ट) में आविर्भूत हुए। इनके पिता का नाम श्रीमन् वैकुण्ठ नाथ विप्र एवं माता का नाम श्रीमती नारायणी देवी था। श्रीमती नारायणी देवी श्रीचैतन्य महाप्रभु के प्रिय भक्त श्रीवास पंडित के बड़े भाई नलिन पंडित की कन्या थी। इनके सम्बन्ध में श्रीकर्णपूर ने श्रीगौरगणोद्देश दीपिका ग्रन्थ में लिखा है: ‘अम्बिकायाः स्वसा जासीन्नाम्नी श्रील किलिम्बिका। कृष्णोच्छिष्ट प्रभुन्जना सेयं नारायणी मता॥’ ब्रजलीला में कृष्ण की स्तन-दात्री अम्बिका की बहिन किलिम्बिका जो हमेशा श्रीकृष्ण का प्रसाद ही ग्रहण करती थी, वही चैतन्य लीला में नारायणी देवी रूप से चैतन्य महाप्रभु की कृपा-पात्र बनी हैं। श्रीमन्महाप्रभु ने ‘महाभाव प्रकाश’ लीला के समय श्रीवास आंगन में जब नारायणी को कृष्ण नाम उच्चारण करने के लिए कहा (उस समय नारायणी चार वर्ष की बालिका थी) तो वह ‘कृष्ण-कृष्ण’ उच्चारण करती हुई कृष्ण प्रेम में पागल होकर, नेत्रों से अश्रुधारा बहाती हुई पृथ्वी पर गिर पड़ी। श्रीवास पंडित की पत्नी मालिनी देवी ब्रजलीला की स्तनदात्री अम्बिका हैं।
श्रील वृन्दावन दास का जन्म मामगाच्छी (किसी-किसी के मत में कुमारहट्ट) ग्राम में होने पर भी वे मंत्रेश्वर थाना के अन्तर्गत देनूड़ नामक ग्राम में रहते थे। इसीलिए इनका श्रीपाट (भजन-स्थान) देनूड़ ग्राम में है। श्रील वृन्दावन दास ठाकुर बाल्यावस्था में अपनी माता के साथ मामगाच्छी गाँव में रहते थे। पितृवियोग होने से श्रील वृन्दावन दास ठाकुर की माता श्रीमती नारायणी देवी श्रीवास पंडित के घर आ गयी। वहाँ पर उन्होंने महाप्रभु की विशेष कृपा लाभ की। इनके पूर्वज ‘श्रीहट्ट’ स्थान के रहने वाले थे। वृन्दावन दास ठाकुर ने परम पतित पावन नित्यानन्द प्रभु की कृपा प्राप्त की थी इसलिए इन्हें श्रीमन् नित्यानन्द प्रभु का मन्त्र शिष्य भी कहते हैं। ‘श्रीनित्यानन्द-कृपा पात्र वृन्दावन दास। चैतन्य लीलाय तेँहो हयेन आदिव्यास॥‘
श्रीवास पण्डित की पत्नी मालिनी देवी के पिता का घर मामगाच्छी ग्राम में था। इस ग्राम में वृन्दावन दास ठाकुर द्वारा सेवित श्रीगौरनित्यानन्द विग्रह की पूजा होती है। इन्होंने सन् 1457 शकाब्द में ‘श्रीचैतन्य भागवत’ नामक एक अतुलनीय ग्रन्थ की रचना की। ‘श्रीचैतन्य चरितामृत’ में श्रील कृष्णदास कविराज गोस्वामी ने श्रील वृन्दावन दास ठाकुर के विषय में इस प्रकार लिखा है –
वृन्दावन दास – नारायणीर नन्दन।
‘चैतन्य मंगल’ जेंहो करिल रचन॥
भागवते कृष्णलीला वर्णिला वेदव्यास।
चैतन्य लीलाते व्यास—वृन्दावन दास॥
चै.च.आ. 11/54 – 55
कृष्णलीला भागवते कहे वेदव्यास।
चैतन्य लीलार व्यास वृन्दावन दास॥
वृन्दावन दास कैल चैतन्य मंगल।
जाहार श्रवणे नाशे सर्व अमंगल॥
चैतन्य निताइर जाते जानिये महिमा।
जाते जानि कृष्ण भक्ति सिद्धान्तेर सीमा॥
भागवते जत भक्ति सिद्धान्तेर सार।
लिखियाछेन इहा जानि करिया उद्धार॥
‘चैतन्यमंगल’ शुने जदि पाषंडी, यवन।
सेह महावैष्णव हय तत्क्षण॥
मनुष्ये रचिते नारे एच्छे ग्रन्थ धन्य।
वृन्दावनदास-मुखे वक्ता श्रीचैतन्य॥
वृन्दावन दास पदे कोटि नमस्कार।
एच्छे ग्रन्थ करि तेँहो तारिला संसार॥
नारायणी—चैतन्य उच्छिष्ट भोजन।
ताँर गर्भे जन्मिला दास वृन्दावन॥
ताँर कि अद्भुत चैतन्य चरित वर्णन।
जाहार श्रवणे शुद्ध कैल त्रिभुवन॥
-चै.च.आ. 34 -42
श्रीमन् नित्यानन्द प्रभु की लीला वर्णन करने में आवेश-प्राप्त होने के कारण श्रील वृन्दावन दास ठाकुर ने किसी-किसी लीला का सूत्र रूप में ही वर्णन किया है। विशेषतः श्रीमन् महाप्रभु की अन्तिम लीला असम्पूर्ण रह गयी। श्रील वृन्दावन दास ठाकुर द्वारा जो सूत्र रूप में वर्णित है और श्रीमन् महाप्रभु की असम्पूर्ण अंतिम लीला को ही श्रील कृष्णदास कविराज गोस्वामी जी ने श्रीचैतन्य चरितामृत में विस्तार रूप से वर्णन किया है।
श्रीचैतन्य लीलार व्यास-दास वृन्दावन।
मधुर करिया लीला करिला रचन॥
ग्रन्थ विस्तार भय छाड़िला जे जे स्थाने।
सेइ सेइ स्थाने किछु करिब ब्याख्याने॥
चै.च.आ. 13/48-49
श्रील वृन्दावन दास ठाकुर ने श्रीमन् महाप्रभु की आदि लीला, अध्ययन लीला, पौगण्ड लीला, श्रीमन् महाप्रभु की काज़ी दलन लीला, नीलाद्री गमन लीला, पुरी में जल क्रीडा इत्यादि लीलाओं का विस्तृत रूप से वर्णन किया है।
पतितपावन श्रीवृन्दावन दास ठाकुर कृष्ण-विमुख दीन जीवों पर विशेष कृपा करने के लिए शासन वाक्यों का प्रयोग करते हुये कहते हैं –
एत परिहारेओ जे पापी निन्दा करे।
तबे लाथि माँरो तार शिरेर ऊपरे॥
अर्थात् श्रीवृन्दावन दास ठाकुर कहते हैं कि पतितपावन श्रीमन् नित्यानन्द प्रभु की इतनी महिमा सुनने पर भी जो पापी उनकी निन्दा करता है, मैं उसके सिर पर लात मारूँगा।
कोई दुर्भाग्यशाली अभिमानी व्यक्ति इनके इस कृपा सूचक वाक्य का गलत अर्थ न समझ बैठे तथा श्रील वृन्दावन दास ठाकुर के चरणों में अपराध न कर बैठे, इसलिए श्री चैतन्य मठ, श्रीगौड़ीय मठ समूह के प्रतिष्ठाता नित्यलीला प्रविष्ट ॐ श्रीमद् भक्ति सिद्धान्त सरस्वती गोस्वामी प्रभुपाद ने इस विषय में जो विचार दिये हैं वे हमारे लिए विशेष रूप से ग्रहणीय हैं।
“श्रीमन् नित्यानन्द प्रभु की अपार महिमा सुनकर जो व्यक्ति ईर्ष्या से उनकी निन्दा करते हैं, ऐसे अपराधी व्यक्तियों के कल्याण के लिए पतितपावन वृन्दावन दास ठाकुर उनको सुधारने के लिए, उनके नित्य कल्याण के लिए उनके सिर पर लात भी मार सकते हैं। अर्थात् दयामय ठाकुर महाशय पाषण्डियों को भी सभी प्रकार से (प्रीति अथवा दंड द्वारा) भगवान की अति उज्वल परम आनन्दमयी शुद्ध भक्ति का अधिकारी बनाने के लिए तैयार हैं। साक्षात व्यासावतार वैष्णव-आचार्य, वृन्दावन दास ठाकुर के अप्राकृत चरणों की धूलि का एक कण भी (लात मारने से) यदि किसी सौभाग्यवान निन्दक के सिर पर पड़ जाये तो उसका मंगल अर्थात ‘अनर्थ-निवृति’ निश्चित है। विष्णु-वैष्णवों की इस प्रकार की अहैतुकी कृपा अपना हित-अहित न जानने वालों की चिन्ता से परे है। इस प्रकार वृन्दावन दास ठाकुर एवं उनके अनुगत भक्तों द्वारा शुद्ध गौर-कृष्ण की भक्ति का आचार-प्रचार, माया में फंसे जीवों के नित्य मंगल के लिए तथा स्वयं भगवत् प्रेम का आस्वादन करने के लिए है। इनका प्रयत्न एवं व्यवहार बाहर से देखने पर कड़वा प्रतीत होता है, दंड के समान लगता है, किन्तु गम्भीरता से देखने पर इस में उनकी असीम कृपा की ही अनुभूति होगी।
इस प्रकार 82 वर्ष लीला करने के पश्चात् सन् 1511 शकाब्द में वैशाखी कृष्णा दशमी तिथि को पतित पावन श्रील वृन्दावन दास ठाकुर जी ने अप्रकट लीला की।
स्रोत: श्रील भक्ति बल्लभ तीर्थ गोस्वामी महाराज द्वारा रचित ग्रन्थ ‘गौर-पार्षद’ में से
Śrī Vṛndāvana Dāsa Ṭhākura
edavyāso ya evāsīd dāso vṛndāvano ’dhunā
sakhā yaḥ kusumāpīḍaḥ kāryatas taṁ samāviśat
Vedavyāsa became Vṛndāvana Dāsa Ṭhākura. Kṛṣṇa’s friend Kusumāpīḍaḥ also entered into him for the sake of Lord’s pastimes. (Gaura-gaṇoddeśa-dīpikā 109)
Vedavyāsa described Kṛṣṇa pastimes in the Śrīmad Bhāgavatam. Non-different from Vyāsa, Vṛndāvana Dāsa described Mahāprabhu’s pastimes in his Caitanya Bhāgavata. His book was first called Caitanya Maṅgala, but when Locana Dāsa later gave the same name to his biography of the Lord, it was dubbed “Caitanya Bhāgavata”.
Vṛndāvana Dāsa’s Mother, Nārāyaṇī
Vṛndāvana Dāsa was born on the Kṛṣṇā-dvādaśī of the month of Vaiśākha in 1429 of the Śaka era (1507 AD). Some say he was born in Mamgachi in the Navadvīpa area, others say his birthplace was in Kumarhatta. His father was Vaikuṇṭhanātha Vipra, who originally came from Sylhet (Sylhet), his mother Nārāyaṇī Devī. Nārāyaṇī was the daughter of Śrīvāsa Paṇḍita’s elder brother, Śrī Nalina Paṇḍita. Kavi Karṇapūra has also mentioned her name in his Gaura-gaṇoddeśa-dīpikā:
ambikāyāḥ svasā yāsīn nāmnī śrīlakilimbikā
kṛṣṇocchiṣṭaṁ prabhuñjānā seyaṁ nārāyaṇī matā
Kilimbikā, who used to eat Kṛṣṇa’s remnants, was the younger sister of Kṛṣṇa’s nurse Ambikā (Śrīvāsa’s wife, Mālinī). In Mahāprabhu’s līlā, she became Nārāyaṇī.
Nārāyaṇī also achieved fame because Gaurasundara bestowed His mercy on her when He gave her His remnants. Nārāyaṇī was only a small child of four when the Lord displayed His divine form in the mahā-prakāśa in Śrīvāsa Aṅgana, but the Lord still made her intoxicated with the ecstasy of prema.
Whether born in Mamgachi or in Kumarhatta, Vṛndāvana Dāsa spent part of his childhood with his mother in Mamgachi, at the home of his maternal grandparents where Nārāyaṇī was married. Vṛndāvana Dāsa’s Gaura-Nitāi deities are still worshipped at the Mamgachi home. When his father died, he and his mother moved to Śrīvāsa’s house where they received Mahāprabhu’s special blessings. Vṛndāvana Dāsa later moved to the village of Denur in the Matresvara precinct of Burdwan district. Thus Denur is considered to be his Sripat.
Vṛndāvana Dāsa Writes Caitanya Bhāgavata
Vṛndāvana Dāsa received copious blessings from Nityānanda Prabhu, and he is therefore said to have been His initiated disciple.
Vṛndāvana Dāsa is the recipient of Nityānanda Prabhu’s mercy. He is the original Vyāsa of Caitanya’s pastimes. (Caitanya Caritāmṛta 3.20.82)
He wrote Caitanya Bhāgavata in 1535 AD. Kṛṣṇadāsa Kavirāja Gosvāmī, the author of Caitanya Caritāmṛta, praised him and his work in the following words: Vṛndāvana Dāsa, the son of Nārāyaṇī, wrote the Caitanya Maṅgala. Vedavyāsa described Kṛṣṇa-līlā in the Śrīmad Bhāgavatam and Vṛndāvana Dāsa is the Vyāsa of Caitanya-līlā. (Caitanya Caritāmṛta 1.11.54-5)
Vedavyāsa narrated Kṛṣṇa’s pastimes in Śrīmad Bhāgavatam. Vṛndāvana Dāsa Ṭhākura is Vyāsadeva of the pastimes of Caitanya. His Caitanya Maṅgala annihilates all misfortune. From it, I learnt the wonders of Caitanya Mahāprabhu and Nityānanda Prabhu and came to know all the subtlest doctrines of devotional service to Kṛṣṇa. Vṛndāvana Dāsa Ṭhākura has summarized the essence of Śrīmad Bhāgavatam’s teachings in his Caitanya Maṅgala. If even an atheist or a Muslim should listen to Caitanya Maṅgala, he immediately becomes a great Vaiṣṇava. An ordinary human being could not have composed such a sublime work; Lord Caitanya Himself has spoken through the mouth of Vṛndāvana Dāsa. I offer millions of obeisances unto the lotus feet of Vṛndāvana Dāsa Ṭhākura who has delivered the entire universe through his book. He was born in the womb of Nārāyaṇī, who ate the remnants of Śrī Caitanya Mahāprabhu. How wonderful is his description of the activities of the Lord! Simply by hearing them, the three worlds have become sanctified! (Caitanya Caritāmṛta 1.8.34-42)
In the Caitanya Bhāgavata, Vṛndāvana Dāsa Ṭhākura primarily narrates Mahāprabhu’s early life, such as His childhood, His student life, His chastisement of the Kazi, His departure from Navadvīpa, as well as some aspects of His life in Purī. He then became so absorbed in the description of Nityānanda Prabhu’s līlā that he only gave an abbreviated account of Mahāprabhu’s later pastimes. Kṛṣṇadāsa Kavirāja Gosvāmī then elaborated on these undescribed activities in his Caitanya Caritāmṛta. Kṛṣṇadāsa Kavirāja Gosvāmī wrote:
Vṛndāvana Dāsa is the authorized biographer of Śrī Caitanya Mahāprabhu and equal to Śrīla Vyāsadeva. He has described the Lord’s pastimes in a very sweet way. He was afraid of excessively enlarging his book and so left some parts of Mahāprabhu’s pastimes untold. I shall try as far as possible to fill in these empty spaces. (Caitanya Caritāmṛta 1.13.48-9)
Vṛndāvana Dāsa’s Compassion
Vṛndāvana Dāsa showed infinite mercy on the fallen souls by warning them:
eta parihāre-o je pāpī nindā kare
tabe lāthi māroṅ tār śirera upare
“If someone still blasphemes Nityānanda Prabhu even after being told how objectionable it is, I will kick him in the head.” (Caitanya Bhāgavata 1.9.225)
These same words are repeated several times throughout the Caitanya Bhāgavata. Some foolish and arrogant persons misunderstand such statements and criticize Vṛndāvana Dāsa for having made them. Such criticism leads them to be mired in the bog of vaiṣṇava-aparādha.
In this connection, the remarks of Śrīla Bhakti Siddhānta Sarasvatī Gosvāmī Ṭhākura Prabhupāda, the founder of the Sree Chaitanya Math and all the Gaudiya Maths, are well worth studying: “I am even ready to kick the heads of those envious and hellish persons who blaspheme Nityānanda Prabhu, to forever prevent them from repeating their attempts to show disrespect for the Supreme Lord. Not only that, by so doing I can bring about a clear conception of the truth, and I will be performing them the greatest service.
“With these words, the Ṭhākura reveals compassion for even the most atheistic blasphemer with the unswerving faith appropriate to a servant of Nityānanda Prabhu, the supreme guru. By this he instructs that though such people are an object of indifference due to their foolishness, due to their ignorance of the truth of Nityānanda Prabhu, due to their insistence on rushing headlong on the path to hell, and due to their reluctance to act in their own real self-interest, nevertheless, he and other compassionate Vaiṣṇavas like him who practice and preach the Lord’s doctrines act for their welfare selflessly and causelessly. Vṛndāvana Dāsa Ṭhākura is a servant of Nityānanda Prabhu, an incarnation of Vyāsa and ācārya of the Vaiṣṇava faith. If even a single fleck of dust should fall from Vṛndāvana Dāsa’s foot onto the head of a sinful blasphemer, then that person will be blessed and all his sinful conditioning will inevitably be eradicated. The compassion of Viṣṇu and Vaiṣṇavas is beyond the comprehension of those who do not know what is truly in their own self-interest. Anyone who follows in the footsteps of Vṛndāvana Dāsa Ṭhākura and both practices and preaches pure devotion to Gaura-kṛṣṇa will always be engaged in an effort to bring about everyone’s ultimate well-being. Though he may make a show of wanting to punish the enemies of the Lord, he, in fact, harbours a compassion toward them that knows no limit.”
Vṛndāvana Dāsa Ṭhākura’s disappearance day is the kṛṣṇā daśamī of Vaiśākha. There is some dispute the exact year of his disappearance, which was likely 1511 Śaka (1589 AD).
Excerpt from “Sri Chaitanya: His Life and Associates” by Srila Bhakti Ballabh Tirtha Goswami Maharaj