श्रीगदाधरपंडिताय नमः।

स्वभक्तियोग-लासिनं सदा व्रजे विहारिणं
हरि-प्रिया-गणाग्रगं शचीसुत-प्रियेश्वरम्।
सराध्य-कृष्णसेवन-प्रकाशकं महाशयं
भजाम्यहं गदाधरं सुपण्डितं गुरुं प्रभुम्॥ 1 ॥

नवोज्वलादि-भावना-विधान-कर्म-पारगं
विचित्र-गौरभक्ति सिन्धु-रङ्गभङ्ग-लासिनम्।
सुराग-मार्गदर्शकं व्रजादि-वास-दायकं
भजाम्यहं गदाधरं सुपण्डितं गुरुं प्रभुम् ॥ 2 ॥

शचीसुतांघ्रिसारभक्त वृन्द-वन्द्य-गौरवं
गौरभाव-चित्तपद्म-मध्य-कृष्ण-वल्लभम्।
मुकुन्द-गौररूपिणं स्वभाव-धर्म-दायकं
भजाम्यहं गदाधरं सुपण्डितं गुरुं प्रभुम् ॥ 3 ॥

निकुञ्ज-सेवनादिक-प्रकाशनैक-कारणं
सदा सखीरति-प्रदं महारस-स्वरूपकम्।
सदाश्रितांघ्रि-पंकजं शरीरि-सद्गुरुं वरं
भजाम्यहं गदाधरं सुपण्डितं गुरुं प्रभुम् ॥ 4 ॥

महाप्रभोर्महारस-प्रकाशनांकुरं प्रियं
सदा महारसांकुर-प्रकाशनादि-वासनम्।
महाप्रभोर्वजाङ्गनादि-भाव-मोदकारकं
भजाम्यहं गदाधरं सुपण्डितं गुरुं प्रभुम् ॥ 5 ॥

द्विजेन्द्रवृन्द-वन्द्य-पादयुग्म-भक्ति वर्धकं
निजेषु राधिकात्मता-वपुः-प्रकाशनामग्रहम्।
अशेष-भक्ति शास्त्र-शिक्षयोज्ज्वलामृत-प्रदं
भजाम्यहं गदाधरं सुपण्डितं गुरुं प्रभुम् ॥ 6 ॥

मुदानिजप्रियादिक-स्वपादपद्म-सीधुभि-
र्महारसार्णवामृत-प्रदेष्ट-गौरभक्ति दम्।
सदाष्ट-सात्त्विकान्वितं निजेष्ट-भक्ति दायकं
भजाम्यहं गदाधरं सुपण्डितं गुरुं प्रभुम् ॥ 7 ॥

यदीय-रीतिराग-रंगभंग-दिग्ध-मानसो
नरोऽपि याति तूर्णभेव नार्यभाव-भाजनम्।
तमुज्ज्वलाक्त-चित्तमेतु चित्तमत्तषट्पदो
भजाम्यहं गदाधरं सुपण्डितं गुरुं प्रभुम् ॥ 8 ॥

महारसामृत-प्रदं सदा गदाधराष्टकं
पठेत्तु यः सुभक्ति तो व्रजाङ्गनागणोत्सवम्।
शचीतनूज-पादपद्म-भक्ति रत्न-योग्यतां
लभत राधिका-गदाधरांघ्रिपद्म-सेवया ॥ 9 ॥

मै, पूज्यपाद प्रभुवर पंडितवर्य उन श्रीगदाधरजी का भजन करता हूँ कि, जो अपने भक्तियोग से ही प्रसन्न या शोभायमान रहते हैं, सदा व्रज में ही विहार करने वाले हैं, श्रीराधिका के परिकरगण के अग्रगण्य हैं, श्रीशचीनन्दन के विशिष्टप्रिय हैं, श्रीराधिका के सहित श्रीकृष्ण की सेवा के प्रकाशक हैं, एवं जिनका आन्तरिक अभिप्राय महान् है। (1)

मै, पूज्यपाद प्रभुवर पंडितवर्य उन श्रीगदाधरजी का भजन करता हूँ कि, जो शृङ्गार आदि नवरसों की भावना के विधायक कर्म में पारङ्गत हैं, एवं श्रीगौराङ्गदेव की भक्ति रूप विचित्र सिन्धु के रङ्गमय तरङ्गों में विलास करनेवाले हैं, सुन्दर रागानुगा भक्ति मार्ग के प्रदर्शक हैं, एवं व्रज आदि में निवास के देने वाले हैं। (2)

मै, पूज्यपाद प्रभुवर पंडितवर्य उन श्रीगदाधरजी का भजन करता हूँ कि, जिनका गौरव श्रीमन्महाप्रभु के श्रीचरणों के श्रेष्ठभक्त-वृन्दों के भी वन्दनीय है, एवं गौरभाव से युक्त जिनके चित्तरूप-कमल में श्रीराधिका विराजती रहती हैं, तथा श्रीकृष्ण एवं श्रीकृष्णचैतन्यदेव के निरूपण करनेवाले हैं, और अपने आन्तरिक भाव के धर्म को देने वाले हैं। (3)

मै, पूज्यपाद प्रभुवर पंडितवर्य उन श्रीगदाधरजी का भजन करता हूँ कि, निकुञ्जसेवा आदि रहस्य प्रकाशन के प्रधानकारण-स्वरूप हैं, एवं सदैव सखियों के अनुराग को देने वाले हैं, एवं महारस के निजी स्वरूप हैं, अतएव सज्जन जिनके चरणों के आश्रय लेते रहते हैं, और देहधारियों के श्रेष्ठसद्गुरु-स्वरूप हैं। (4)

मै, पूज्यपाद प्रभुवर पंडितवर्य उन श्रीगदाधरजी का भजन करता हूँ कि, जो श्रीमन्महाप्रभु के महारस प्रकाशन के अंकुरस्वरूप हैं, अतः सबके प्रिय हैं, एवं जिनकी वासना महारस के अंकुर प्रकाशन आदि में ही सदा लगी रहती है, तथा श्रीमन्महाप्रभु के गोपीभभाव में सब को हर्षित करनेवाले हैं। (5)

मै, पूज्यपाद प्रभुवर पंडितवर्य उन श्रीगदाधरजी का भजन करता हूँ कि, जो श्रेष्ठब्राह्मणगणों के वन्दनीय चरणयुगल में भक्ति को बढ़ाने वाले हैं, एवं अपने अन्तरङ्ग भक्तों के निकट श्रीराधिका में तदाकार हुए, अपने शरीर के प्रकाशन के आग्रह से युक्त हैं, तथा समस्त भक्ति शास्त्रों की शिक्षा के द्वारा मधुर रसामृत को देनेवाले हैं। (6)

मै, पूज्यपाद प्रभुवर पंडितवर्य उन श्रीगदाधरजी का भजन करता हूँ कि, जो श्रीराधिका आदि के निजी पादपद्मों की अमृतश्रेणी के द्वारा, महारसार्णव के अमृत को देनेवाले अपने इष्टदेव श्रीगौराङ्ग-महाप्रभु की भक्ति को हर्षपूर्वक देनेवाले हैं, एवं अष्टसात्त्विकभावों से सदैव युक्त रहते हैं, तथा अपने इष्टदेव की भक्ति को देनेवाले हैं। (7)

मै, पूज्यपाद प्रभुवर पंडितवर्य उन श्रीगदाधरजी का भजन करता हूँ कि, जिनकी रीति राग की रङ्गभरी तरंगों से व्याप्त मन वाला मानव भी, श्रेष्ठभाव की पात्रता को शीघ्र नहीं प्राप्त कर पाता, अतः मेरा चित्तरूप मत्तभ्रमर तो उज्जवलरस से व्याप्त चित्तवाले, उन श्रीगदाधर पंडित में ही जाता रहे। (8)

जो व्यक्ति गोपीगणों के उत्सवरूप, एवं महारसामृत को देनेवाले इस गदाधराष्टक का श्रेष्ठभक्ति पूर्वक सदा पाठ करेगा, तो वह व्यक्ति राधिका के अवतारस्वरूप श्रीगदाधर पंडित के पादपद्मों की सेवा सें, श्रीशचीनन्दन के पादपद्मों की सेवा से, श्रीशचीनन्दन के पादपद्मों की भक्ति रूप-रत्न की योग्यता को प्राप्त कर लेगा। इस अष्टक में “पञ्चचामर” -नामक छन्द हैं। (9)

श्री स्वरूप दामोदर गोस्वामी जी द्वारा विरचित