सुजनाबुंरदाराधितपादयुगं युगधर्मधुरन्धर – पात्रवरम्।
वरदाभयदायक-पूज्यपदं प्रणमामि सदा प्रभुपादपदम्॥ 1 ॥
कोटि-कोटि सज्जनों के द्वारा आराधित आपके श्रीचरण, कृष्ण-संकीर्तन युग-धर्म के श्रेष्ठ संस्थापक, विश्ववैष्णव राजसभा के श्रेष्ठतम पात्र, जिनके श्रीचरण निखिल जीवों के भय को अभय प्रदान करते हैं, उन सर्वपूज्य श्रील प्रभुपाद के श्रीचरणकमलों में मैं सदा-सर्वदा प्रणाम करता हूँ। (1)
भजनोर्जितसज्जनसंघपतिं पतिताधिककारुणिकैकगतिम्।
गतिवञ्चितवञ्चकाचिन्त्यपदं प्रणमामि सदा प्रभुपादपदम्॥ 2 ॥
जो भजन-सम्पन्न सज्जन-वृन्दों के अधिपति हैं, जो पतितजनों के प्रति अति करुणामय तथा उनकी एकमात्र गति हैं एवं जो वञ्चकों के भी वञ्चक हैं, मैं उन श्रील प्रभुपाद के श्रीचरणकमलों में सदा-सर्वदा प्रणाम करता हूँ। (2)
अतिकोमलकाञ्चनदीर्घतनुं तनुनिन्दितहेममृणालमदम्।
मदनार्बुदवन्दितचन्द्रपदं प्रणमामि सदा प्रभुपादपदम्॥ 3 ॥
अतिकोमल काञ्चनवर्णवाले सुदीर्घ तनु, जिसके द्वारा स्वर्णमय कमलनालों की मत्तता (सौन्दर्य) भी निन्दित होती है, जिन नख-चन्द्रों की वन्दना कोटि-कोटि कामदेव करते हैं, मैं उन श्रील प्रभुपाद के श्रीचरणकमलों में सदा-सर्वदा प्रणाम करता हूँ। (3)
निजसेवकतारकरञ्जिविधुं विधुताहित – हुंकृतसिंहवरम्।
वरणागतबालिश – शन्दपदं प्रणमामि सदा प्रभुपादपदम्॥ 4 ॥
जो नक्षत्र-मण्डल को रंजित करने वाले चन्द्र की तरह सेवक-मण्डली द्वारा परिवेष्टित होकर उनके चित्त को प्रफुल्लित रखते हैं, भक्ति-विद्वेषीजन जिनके सिंहनाद से भयभीत रहते हैं एवं निरीह व्यक्ति जिनके चरणकमलों का आश्रय ग्रहण करके परम-कल्याण लाभ करते हैं, मैं उन श्रील प्रभुपाद के श्रीचरणकमलों में सदा-सर्वदा प्रणाम करता हूँ। (4)
विपुलीकृतवैभवगौरभुवं भुवनेषु विकीर्तित – गौरदयम्।
दयनीयगणार्पित – गौरपदं प्रणमामि सदा प्रभुपादपदम्॥ 5 ॥
जिन्होंने श्रीगौरधाम का (श्री नवद्वीप धाम का) विपुल ऐश्वर्य प्रकटित किया है, जिन्होंने श्री गौरांग देव की महा-उदारता की कथाओं का सम्पूर्ण विश्व में प्रचार किया है एवं जिन्होंने अपने कृपापात्रों के हृदय में श्रीगौरांगपादपद्म की स्थापना की है, मैं उन श्रील प्रभुपाद के श्रीचरणकमलों में सदा-सर्वदा प्रणाम करता हूँ। (5)
चिरगौरजनाश्रयविश्वगुरुं गुरुगौरकिशोरकदास्यपरम्।
परमादृतभक्तिविनोदपदं प्रणमामि सदा प्रभुपादपदम्॥ 6 ॥
जो चैतन्य महाप्रभु के आश्रित जनों के नित्य-आश्रय स्थल और जगद्गुरु हैं, जो अपने गुरु, श्री गौरकिशोर जी के सेवा परायण हैं एवं जो श्री भक्तिविनोद ठाकुर के सम्बन्ध मात्र से ही परम आदर युक्त हैं, मैं उन श्रील प्रभुपाद के श्रीचरणकमलों में सदा-सर्वदा प्रणाम करता हूँ। (6)
रघुरूपसनातनकीर्तिधरं धरणीतलकीर्तितजीवकविम्।
कविराज-नरोत्तमसख्यपदं प्रणमामि सदा प्रभुपादपदम्॥ 7 ॥
जो श्री रूप, सनातन और रघुनाथ के कीर्ति रूपी झण्डे का उत्तोलनकर विराजमान हैं, अनेक लोग इस धरणीतल पर जिन्हें पाण्डित्य-प्रतिभामय जीव गोस्वामी से अभिन्न-तनु कह कर उनकी प्रशंसा किया करते हैं एवं जिनका श्रील कृष्णदासकविराज तथा ठाकुर नरोत्तम से सख्य भाव है, मैं उन श्रील प्रभुपाद के श्रीचरणकमलों में सदा-सर्वदा प्रणाम करता हूँ। (7)
कृपया हरिकीर्तनमूर्तिधरं धरणीभरहारक – गौरजनम्।
जनकाधिकवत्सलस्निग्धपदं प्रणमामि सदा प्रभुपादपदम्॥ 8 ॥
जीवों के प्रति असीम कृपाकर जो मूर्तिमान हरि कीर्तन रूप में प्रकाशित हैं, जो धरणी के पाप भार को दूर करने वाले गौर पार्षद हैं एवं जो जीवों के प्रति पिता से भी अधिक वात्सल्य के सुकोमल मूल स्वरूप हैं, मैं उन श्रील प्रभुपाद के श्रीचरणकमलों में सदा-सर्वदा प्रणाम करता हूँ। (8)
शरणागतकिंकरकल्पतरुं तरुधिक्कृतधीरवदान्यवरम्।
वरदेन्द्रगणार्चितदिव्यपदं प्रणमामि सदा प्रभुपादपदम्॥ 9 ॥
शरणागत किंकरों के लिए (अभीष्ट प्रदान करने में) जो कल्पतरु के समान हैं, जिनकी सहिष्णुता और उदारता वृक्षों को भी लज्जित करती है एवं वरदाताओं में श्रेष्ठ व्यक्ति भी जिनके दिव्य श्री चरण कमलों की पूजा किया करते हैं, मैं उन श्रील प्रभुपाद के श्रीचरणकमलों में सदा-सर्वदा प्रणाम करता हूँ। (9)
परमहंसवरं परमार्थपतिं पतितोद्धरणे कृतवेशयतिम्।
यतिराजगणैः परिसेव्यपदं प्रणमामि सदा प्रभुपादपदम्॥ 10 ॥
जो परमहंस कुल के चूड़ामणि हैं, जो परम पुरुषार्थ श्रीकृष्ण प्रेम-सम्पत्ति के मालिक हैं, पतित जीवों के उद्धार के लिए जिन्होंने संन्यासी का वेष धारण किया है एवं श्रेष्ठ त्रिदण्डि संन्यासियों का समूह जिनके पादपद्मों की सेवा करता है, मैं उन श्रील प्रभुपाद के श्रीचरणकमलों में सदा-सर्वदा प्रणाम करता हूँ। (10)
वृषभानुसुतादयितानुचरं चरणाश्रित – रेणुधरस्तमहम्।
महदद्भुतपावनशक्तिपदं प्रणमामि सदा प्रभुपादपदम्॥ 11 ॥
जो वृषभानु नन्दिनी के परम प्रिय अनुचर हैं, जिनकी चरण-रज को मैं अपने मस्तक पर धारण करने के सौभाग्य से गौरव अनुभव करता हूँ, उन अद्भुत पावनीशक्तिसम्पन्न श्रील प्रभुपाद के श्रील चरणकमलों में मैं सदा-सर्वदा प्रणाम करता हूँ। (11)
(पूज्यपाद त्रिदण्डिस्वामी श्री श्रीमद् भक्ति रक्षक श्रीधर महाराज)