श्रीजगन्नाथ देव की चंदन यात्रा अक्षय तृतीया के दिन से शुरू होती है और २१ दिनों तक मनाई जाती है। यह हरिकथा अक्षय तृतीया के दिन बोली गई थी जिसमें गुरु महाराज चंदन यात्रा के विषय में विस्तार से वर्णन करते हैं और जगन्नाथ देव के प्रतिनिधि श्रीमदनमोहन के साथ यात्रा में भाग लेने वाले पांच शिव के आध्यात्मिक परिचय के विषय में बताते हैं। अंत में, वे जगन्नाथ देव के आविर्भाव के विषय में संक्षिप्त में वर्णन करते हैं।
भगवान् और उनके भक्त पतित पावन होते हैं। भगवान् कभी-कभी मुझे भक्तों के दर्शन और उनकी महिमा कथा श्रवण और कीर्तन करने का अवसर प्रदान करते हैं, यह मेरा अहो भाग्य है।
आज अक्षय तृतीया तिथि है। बंगाल में ऐसी प्रथा है कि इस तिथि पर लोग पुण्य कर्म करते हैं जैसे कि पादुका, घड़ा, छतरी जैसी चीजें दान करना इत्यादि। वे मानते हैं कि इस तिथि पर ऐसे पुण्य-कर्म करने से उनको उसका अक्षय फल प्राप्त होगा।
श्रीभगवद् गीता में, कृष्ण कहते हैं कि क्षीणे पुण्ये मर्त्यलोकं विशन्ति—पुण्य कर्मों के फल भोग लेने के बाद, व्यक्ति को इस संसार में वापस लौटना पड़ता है। यहाँ तक कि जनलोक, महर्लोक, तपलोक, सत्य लोक जैसे उच्च लोक इत्यादि प्राप्त होना भी अक्षय फल नहीं है, क्योंकि ये लोक भी अक्षय नहीं है। महाप्रलय में सब कुछ नष्ट जाताहै, केवल अनंत ब्रह्माण्ड ही नहीं ब्रहमांड की सृष्टि करनेवाले ब्रह्मा का भी नाश हो जाता है। इसलिए हमें अविनश्वर (नित्य) वस्तु की कामना करनी चाहिए, जो वास्तव में अक्षय अर्थात् सदैव रहनेवाली है।
भगवान गीता में अर्जुन से कहते हैं कि कर्मी से ज्ञानी से श्रेष्ठ है क्योंकि कर्मी को नाशवान चीजें चाहिए किन्तु ज्ञानी को मुक्ति की इच्छा होती है। ज्ञानी से योगी श्रेष्ठ है क्योंकि योगियों को सिद्धियाँ प्राप्त होती है और साथ ही परमात्मा में विलीन हो सकते हैं। किन्तु उसके बाद भगवान ने क्या शिक्षा दी? गीता को गौड़ीय मठ ने नहीं लिखा, जो गीता पुरे विश्व में सम्मानित और सुशोभित है, उसमें भगवान् ने क्या कहा,
योगिनामपि सर्वेषां मद्गतेनान्तरात्मना ।
श्रद्धावान्भजते यो मां स मे युक्ततमो मत:
(गीता 6.47)
कृष्ण कहते हैं, “कर्मयोगी, ज्ञानयोगी, तपयोगी इत्यादि सभी प्रकार के योगीयों में जो मुझमें अपना हृदय समर्पित करके मेरी आराधना करता है, वह श्रेष्ठ है। भगवान् कहते हैं ‘मुझमें’, क्या निराकार (किसी आकार विहीन व्यक्ति) के लिए ‘मुझमें’ कहना संभव है?
वे और कहते हैं,
यस्मात्क्षरमतीतोऽहमक्षरादपि चोत्तम: ।
अतोऽस्मि लोके वेदे च प्रथित: पुरुषोत्तम: ॥
(गीता 15.18)
भगवान कृष्ण और भगवान जगन्नाथ एक दूसरे से अभिन्न हैं। वे पुरुषोत्तम हैं। वे क्षर वस्तु (पतनशील) और अक्षर वस्तु (ब्रह्म, परमात्मा) से परे हैं। वे सभी के कारण हैं, उन्हें कोई साधारण व्यक्ति न समझे। एक बार जब मैं फीनिक्स में था, भक्तों ने एक चर्च में हरिकथा की व्यवस्था की, जिसके बाद प्रसादम की भी व्यवस्था थी। अकिंचन दास नामक भक्त ने सब व्यवस्था की थी। उस समय, एक अमरिकन व्यक्ति मेरे पास आया और कहने लगा, “स्वामीजी, मैं प्रतिदिन गीता का पाठ करता हूँ। मुझे गीता पाठ में रूचि है। जब तक मैं गीता पाठ न करलूं अन्य किसी भी कार्य के लिए घर से बाहर नहीं निकलता। मुझे गीता अत्यंत प्रिय है।”
यह सुनकर मैं चकित हो गया। अमेरिका जैसी जगह पर कोई है जो प्रतिदिन गीता पढ़ता है। भारत में भी कदाचित आपको ऐसा व्यक्ति न मिले। मैंने उनकी प्रशंसा की।
उन्होंने कहा, “हाँ! मुझे गीता प्रिय है, किन्तु स्वामी जी, मैं कृष्ण को भगवान नहीं मानता। वे एक सुपर ह्यूमन(अतिमानव) हो सकते हैं या एक महान राजनीतिज्ञ, कुटनीतिज्ञ हो सकते हैं।”
हम सड़क पर खड़े बात कर रहे थे क्योंकि कार्यक्रम पहले ही समाप्त हो चुका था, इसलिए मेरे पास और बोलने का समय नहीं था। मैंने उनसे कहा, “आपको गीता में बहुत श्रद्धा है, यह सुनकर मैं बहुत प्रसन्न हुआ। मैं आपसे गीता से कुछ श्लोक सुनना चाहता हूँ जिसमें कृष्ण कहते हैं कि वे एक सुपर ह्यूमन (अतिमानव) या एक महान राजनीतिज्ञ या कुटनीतिज्ञ हैं।” गीता में ऐसे कोई श्लोक नहीं है।
कृष्ण कहते हैं,
जन्म कर्म च मे दिव्यमेवं यो वेत्ति तत्त्वतः ।
त्यक्त्वा देहं पुनर्जन्म नैति मामेति सोऽर्जुन ॥
(गीता 4.9)
भगवान् के जन्म एवं कर्म संसार के किसी साधारण व्यक्ति की भांति नहीं हैं। वे हमें अपनी सेवा प्रदान करने के लिए लीला करते हैं। जो भगवान् का आश्रय ग्रहण करते हैं, उनका ही आत्यंतिक मंगल होता है। तो कृष्ण उपरोक्त श्लोक में कहते हैं कि जो यह जान लेता है कि उनके जन्म एवं कर्म दिव्य है उसका पुनर्जन्म नहीं होगा और इतना ही नहीं, वह सर्वोत्तमअभीष्ट वस्तु कृष्ण-प्रेम को प्राप्त करेगा।
मत्त: परतरं नान्यत्किञ्चिदस्ति धनञ्जय ।
मयि सर्वमिदं प्रोतं सूत्रे मणिगणा इव ॥
(गीता 7.7)
मुझसे श्रेष्ठ कुछ भी नहीं है। सब कुछ सदैव मेरे से जुड़ा हुआ है। वे यह भी कहते हैं,
ब्रह्मणो हि प्रतिष्ठाहममृतस्याव्ययस्य च ।
शाश्वतस्य च धर्मस्य सुखस्यैकान्तिकस्य च ॥
(गीता 7.7)
कृष्ण कहते हैं, “निराकार ब्रह्म का भी कारण मैं हूँ।” इसलिए, यदि कोई गीता के उपदेश या तत्व को स्वीकार नहीं करता है तो गीता को इस तरह पढ़ने का कोई लाभ नहीं है।
आज अक्षय तृतीया है। बद्रीनारायण मंदिर के द्वार आज से खुल जायेंगे और दर्शन आरंभ होंगे। हमें भगवान बद्रीनारायण को स्मरण करना चाहिए। मार्कंडेय ऋषि को भगवान बद्रीनारायण की कृपा मिली। भगवान बद्रीनारायण विष्णु तत्व हैं। साथ ही आज से सतयुग प्रारंभ होता है। माघी पूर्णिमा से कलियुग का प्रारम्भ होता है। अक्षय तृतीया के शुभ दिन पर, नित्य मंगल भगवद् भक्ति प्राप्त करने के लिए प्रयास करना चाहिए। आज से, पुरुषोत्तम धाम में,भगवान् जगन्नाथ देव की चंदन यात्रा आरंभ होगी। हमारे अगरतला मठ में भी जगन्नाथ देव हैं। मठ में एक बड़ा चंदन सरोवर भी स्थित है। पुरी में, नरेंद्र सरोवर को चंदन सरोवर कहा जाता है। यह 873 फीट लंबा और 130 फीट चौड़ाई में है। यह बहुत बड़ा सरोवर है। कुछ लोगों का कहना है कि यह एक विशेष कर्मचारी, नरेंद्र महापात्रो द्वारा बनाया गया था, इसलिए इसे नरेंद्र सरोवर के रूप में जाना जाता है। नरेन्द्र का अर्थ है जो नर (मानव) में सर्वश्रेष्ठ है और बहुत से लोग मानते हैं कि राजा इंद्रद्युम्न जो मनुष्यों में सर्वश्रेष्ठ हैं, उन्होंने सरोवर का निर्माण किया था। ‘मंदिर निर्माण’ ’नाम की एक पुस्तक है, जिसमें बताया गया है कि कैसे जगन्नाथ देव के मंदिर का निर्माण किया गया था। उस पुस्तक में लिखा गया है कि ब्रह्माजी की आयु द्विपराध-काल है। हम गणना भी नहीं कर सकते। पहले पराध-काल में, भगवान नीलमाधव, पुरुषोत्तम धाम में प्रकट हुए और दूसरे पराध-काल के दौरान, सतयुग के प्रारंभ में, राजा इंद्रद्युम्न सूर्य वंश में प्रकट हुए।
उनका स्थान अवंती नगर में है। वे भगवान के भक्त थे, वे भगवान् के दर्शन पाने के लिए बहुत उत्सुक हो गए। भगवान् सर्वज्ञ हैं। इस ब्रहमांड में अनंत जीव है, ब्रहमांड के कोई भी कोने में स्थित जीव क्या इच्छा कर रहा है, वे यह जानते हैं। प्रतिष्ठानपुर के ब्राहमण का दृष्टांत हमने श्रवण किया है। भगवान् का कोई दोष नहीं है, जो भगवान के लिए उत्सुक है, वही उनको प्राप्त करने के लिए योग्य है। भगवान् भक्त के रूप में राजा के पास आए और उनसे कहा, “आप भगवान् के दर्शन के लिए बहुत उत्सुक हैं, वे प्रकट हो चूके हैं।”
वे भक्त के हृदय में या विग्रह के रूप में भी प्रकट हो सकते हैं। हम उन्हें समझ नहीं पाते। एक बार हमारे गुरुदेव बांग्लादेश गए थे। यह वह समय था जब बांग्लादेश पूर्वी पाकिस्तान के रूप में भारत से अलग हो गया था। उन्होंने वहाँ भाषण दिया। कई लोग उनके प्रवचन को सुनने के लिए एकत्रित हुए, जिनमें कई मुस्लिम मौलवी भी सम्मिलित थे। एक व्यक्ति ने श्रील गुरुदेव को कहा, “स्वामीजी, यह स्थान भारत के अधीन नहीं है, इसलिए कृपया व्याख्यान देते समय सावधान रहें। आपराधिक जांच विभाग (Criminal investigation department) भी हम पर दृष्टी रखे हुए है।”
अपना व्याख्यान आरंभ करने से पहले, श्री गुरुदेव ने श्रोताओं को हरिकथा के बिच में कोई प्रश्न नहीं पूछने के लिए सूचित किया क्योंकि इससे वक्ता और श्रोता दोनों को असुविधा होगी और यदि किसी को कोई प्रश्न है, वे उसे एक कागज में लिखकर रख सकते हैं और बाद में उनसे पूछ सकते हैं। उन्होंने कहा, यदि प्रश्न कथा के विषय से संबंधित होगा तो वे इसका उत्तर सभा में देंगे, अन्यथा सभा में उसका उत्तर नहीं देंगे। उन्होंने लगभग आधे घंटे तक हरिकथा बोली होगी कि एक मौलवी ने खड़े होकर उनसे पूछा, “स्वामी जी, क्या आप पाकिस्तान में बुत-परस्तवाद (idol worship, पुतली पूजा) का प्रचार करने के लिए आए हैं?”
गुरुजी सभी को सम्मान देते थे। वे तृणादपी श्लोक का आदर्श हैं। उनके महान आदर्श चरित्र ने सभी के हृदयों को आकर्षित कर लिया। आयोजकों ने उनसे इस प्रश्न का उत्तर न देने का अनुरोध किया क्योंकि उन्होंने पहले ही सभी को भाषण के बिच में प्रश्न न पूछने के लिए सूचित कर दिया था। किन्तु श्रील गुरुदेव ने सोचा कि यदि वे इस प्रश्न का उत्तर नहीं देंगे तो दूसरे यह सोच सकते हैं कि उनके पास इसका कोई उत्तर नहीं है। इसलिए उन्होंने सभा में ही प्रश्न का उत्तर देने का निश्चय किया। उन्होंने कहा, “मौलवी साहब एक सम्मानित व्यक्ति हैं। मुझे उनके प्रश्न का उत्तर देना चाहिए, और इस प्रश्न का उत्तर कथा के विषय-वस्तु को और भी अधिक समझने योग्य बना देगा।” तब गुरुमहाराज ने मौलवी की प्रशंसा की, जिससे वे थोड़े शांत हो जाए और फिर उनसे कहा, “मौलवी साहब, मैं आपके प्रश्न का उत्तर सभा में दूँगा। उससे पहले मैं आपसे कुछ पूछना चाहता हूँ। क्या आप खुदा में विश्वास करते हैं? ”
उन्होंने जवाब दिया, “हाँ, मैं अवश्य ही उनको मानता हूँ।”
“क्या आप मानते हैं, खुदा के पास कोई शक्ति है?”
“वे सर्वशक्तिमान हैं।”
गुरुमहाराज ने मुस्कुराते हुए कहा, “आपने स्वयं ही आपके प्रश्न का उत्तर दे दिया, मुझे बोलने की आवश्यकता नहीं है। यदि आपने उन्हें सर्व-शक्तिमान नहीं कहा होता तो मुझे आपको विभिन्न शास्त्रों से प्रमाण देकर विस्तार से समझाना पड़ता। किन्तु जैसा कि आप उन्हें सर्व-शक्तिमान मानते हैं तो ‘सर्व-शक्तिमान’ शब्द का क्या अर्थ है? कर्तुम अकर्तुम अन्यथा कर्तुम स समर्थः यही सर्व-शक्तिमान का अर्थ है। वे कोई भी कार्य कर सकते हैं, किये हुए को उल्टा कर सकते हैं, उलटे को पुनः पूर्ववत कर सकते हैं, उनके लिए सब कुछ संभव है। वे अपने भक्तों की इच्छापूर्ण करने के लिए किसी भी रूप में आ सकते हैं। यदि वे विग्रह के रूप में नहीं आ सकते तो वे सर्वशक्तिमान नहीं हैं।”
मैं इसके बारे में विस्तार से बात नहीं करूंगा। आज से जगन्नाथ देव की चंदन यात्रा आरंभ होने जा रही है। मुझे चंदन सरोवर के निकट में रहने का अवसर मिला। प्रभुपाद के जन्म स्थान पर मठ बनाने के लिए हमारे गुरुदेव विभिन्न धर्मशालाओं में कभी दो मास के लिए, कभी तीन मास के लिए, बहुत कष्टमय स्थिति में रहे। मैंने उस समय देखा कि कैसे चंदन यात्रा उत्सव मनाया जाता है। शास्त्रों के अनुसार समस्त प्रकार के अनुलेपन में चंदन का लेपन श्रेष्ठ है। स्वयं भगवान ने कहा है कि मुझे चन्दन से अनुलेपन करना। चन्दन यात्रा के समय भगवान जगन्नाथ, स्वयं यात्रा के लिए नहीं जाते हैं किन्तु उनके प्रतिनिधि मदनमोहन नरेंद्र (चन्दन) सरोवर जाते हैं। चैतन्य चरितामृत और चैतन्य भागवत में लिखा है कि पहले, गोविंद देव चंदन यात्रा के लिए बाहर जाते थे। किन्तु बंगाल के एक राजा उड़ीसा आए और उन्होंने गोविंद देव को उनके साथ ले जाने की इच्छा प्रकट की, इसलिए गोविंद देव को उन्हें दिया गया और इसके बाद से मदनमोहन चंदन सरोवर की यात्रा करने लगे। गोविंद देव अब बांग्लादेश में हैं। मदनमोहन, लक्ष्मीजी और सरस्वती के विग्रह बहुत छोटे होते हुए भी बहुत लंबी और विशाल पालकी में जाते हैं। पालकी ले जाने के लिए आगे-पीछे दस-दस व्यक्तियों की आवश्यकता होती है। वे बड़ी आवाज और वाद्य बजा हुए जाते हैं। एक पालकी में मदनमोहन, लक्ष्मी और सरस्वती यात्रा करते हैं और दूसरी में कृष्ण-बलराम यात्रा करते हैं, इनके अतिरिक्त पंच-महादेव (पांच शिव) भी अपनी-अपनी पालकियों में बैठकर चन्दन सरोवर की ओर प्रस्थान करते हैं।
पांच शिवों में लोकनाथ महादेव सब में प्रधान है। जो लोग पुरी गए हैं उन्होंने लोकनाथ शिव का मंदिर अवश्य देखा होगा। शिवरात्रि के दिन को छोड़कर आप अनादि लोकनाथ शिव के दर्शन नहीं कर सकते। चूंकि विग्रह हमेशा पानी के नीचे रहते हैं, आप उनके प्रतिनिधि के दर्शन प्राप्त कर सकते हैं। लोकनाथ शिव एक पालकी में आते हैं और उनके बाद यमेश्वर शिव आते हैं। यमेश्वर शिव का का अर्थ है मृत्यु के देवता यम के भी इश्वर। यदि वहाँ किसी व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है तो उस पर यम का कोई अधिकार नहीं होता, वह शिव का है। तीसरे शिव कपाल-मोचन शिव है। शिव के पांच मुख हैं और पहले ब्रह्मा के भी पांच मुख थे। शिव ने ब्रह्मा का एक सिर काट दिया जो उनके हाथ से जुड़ गया। वे अपने हाथ से उस सिर (कपाल) को अलग नहीं कर पा रहे थे। वे चारों दिशाओं में घूमते रहे और अंत में पुरुषोत्तम धाम आए, जहाँ उनका उस कपाल से और ब्रह्मा का सिर काटने से जो ब्रह्महत्या का पाप लगा था उससे भी मोचन हुआ। उसके बाद मार्कंडेयश्वर शिव, मृकंड के पुत्र मार्कंडेय हैं। एक शिक्षा है जो यहाँ ध्यान देने योग्य है। मृकंड ऋषि का एक ही पुत्र था और एक ज्योतिषी ने बताया था कि वह केवल दस वर्ष ही जीवित रहेगा। यह सुनकर मृकंड ऋषि व्यथित हो गए। उन्होंने अपने बेटे को निर्देश दिया कि “यदि कोई बड़ा, गुरु स्थानीय सम्मानित व्यक्ति आपके पास आएगा तो उसे दण्डवत् प्रणाम करना।”
प्रणाम करने और बड़ों को उचित सम्मान देने में कोई बुराई नहीं है। यदि आप माता-पिता, बड़े भाई, पति या बड़े व्यक्ति को सम्मान देंगे तो उनका आशीर्वाद आप पर आएगा। मार्कंडेय सभी को प्रणाम किया करते थे। एक बार सप्तर्षि मार्कंडेय के घर आए और उन्होंने उन्हें प्रणाम किया। एक बच्चे को इसप्रकार करते हुए देखकर वे बहुत प्रसन्न हुए, उन्होंने उसे आशीर्वाद दिया, “तुम चिरायु हो।” अचानक उनके मुख से ऐसे शब्द निकले। मृकंड ऋषि ने उनसे कहा, “देखिए, आपने मेरे बच्चे को दीर्घ आयु का आशीर्वाद दिया है किन्तु ज्योतिषी कहते हैं कि वह केवल दस साल तक जीवित रहेगा।” सप्तर्षि कहने लगे, “अरे! इस समस्या के समाधान के लिए हम उसे अपने पिता ब्रम्हा के पास ले जाएंगे।” जनलोक, तप लोक, महर्लोक आदि से होते हुए वे उस बच्चे के साथ सत्यलोक पहुँचे। उन्होंने ब्रह्माजी से कहा, “इस बच्चे ने हमें प्रणाम किया और तुरंत हमारे मुंह से शब्द निकले कि यह लंबा जीवन जीएगा। किन्तु उसके पास जीवन के केवल दस वर्ष हैं, अब क्या करें?” तब ब्रम्हाजी ने उत्तर दिया, “दस वर्ष नहीं, यह सात कल्प जीवित रहेगा।” एक कल्प का क्या अर्थ है? एक कलियुग ४३२,००० वर्ष का होता है, उसका दोगुना द्वापर होता है, कलियुग से तिगुना त्रेता होता है और कलियुग का चार गुना सतयुग होता है। अब, ये चारों एक साथ (४३,२००,००० वर्ष) एक चतुर्युगी हैं और ऐसे ७१ चतुर्युग एक मनु (एक मन्वन्तर) का जीवन काल है। ऐसे १४ मनु का जीवन काल एक कल्प काल है। अब हम सातवें मन्वन्तर और २८वें चतुर्युग में हैं।
इस प्रकार चिर आयु का वर लाभ करके वे वापिस आ गए। उसके बाद उन्होंने कठोर तपस्या की। उनकी तपस्या से भयभीत होकर इन्द्र ने गन्धर्व व अप्सराओं को भेजकर उनका चरित्र भ्रष्ट करने और उनकी तपस्या भंग करने के लिए प्रयास किया। किन्तु वे सब भयभीत होकर वहाँ से भाग गए। बद्रीनारायण उन पर प्रसन्न हुए तथा आकर दर्शन दिए। उन्होंने कहा कि तुम जो वर मांगोगे, मैं दे दूँगा। तब मार्कण्डेय ने कहा कि मैं आपकी माया देखना चाहता हूँ। भगवान ने उनका वर स्वीकार किया।
इसके पश्चात् एक समय जिस कुटिया में वे ध्यान कर रहे थे, वहाँ तूफ़ान आ गया, ऐसी वर्षा होने लगी जो बन्द ही नहीं हो रही थी। देखते ही देखते पूरी पृथ्वी जलमग्न हो गई। वे जैसे विशाल समुद्र के जल में तैरने लगे, तिमि, तिमिंगिल, मगरमच्छ इत्यादि बड़े-बड़े प्राणी उन्हें कष्ट देने लगे किन्तु उनके द्वारा मार्कंडेय की मृत्यु नहीं हुई क्योंकि उन्हें तो सप्त काल तक जीवित रहने का वर प्राप्त था। वे इतना कष्ट पा रहे थे कि वे सोचने लगे कि इतनी लम्बी आयु होने से तो मरना अच्छा है। इस प्रकार वे कई हज़ारों साल तक जल में ऐसी ही भटकते रहे। एक दिन उन्होंने पुरुषोत्तम धाम में वटपत्र(वट वृक्ष के पत्ते) पर एक छोटे से बालक को देखा। वह बालक अत्यन्त सुन्दर था तथा अपने हाथों से अपने पैरों का अँगूठा पकड़कर उसे चूस रहा था। मार्कण्डेय उस बालक से आकर्षित होकर उसकी ओर जाने लगे। जैसे ही वह उस बालक के निकट आए तो उसके निःश्वास द्वारा वे उसके नाक में घुस गए और दूसरे ब्रह्माण्ड में गिर गए। वहाँ वे हज़ारों साल रहे। जब उस बालक ने श्वास छोड़ी तो वे पुनः उसी समुद्र में वापिस आ गए। तब उन्होंने सोचा कि मैंने भगवान की माया को देखने का वर माँगकर बहुत बड़ी भूल की। तब भगवान ने उनसे पूछा कि क्या अब तुम्हारी माया देखने की और इच्छा है?
पुरुषोत्तम धाम महाप्रलय में भी नष्ट नहीं होता। तब मार्कण्डेय को वहाँ पर एक स्थान मिल गया और वे बच गए। उसके बाद उन्हें शिवजी और उमा देवी का दर्शन प्राप्त हुआ। वही मार्कण्डेश्वर शिव पुरी में है। हम भी वहाँ पर दर्शन करने जाते हैं।
पंचम शिव का नाम नीलकण्ठेश्वर शिव है। उन्हें तो आप जानते ही हैं। जब क्षीर सागर से कालकूट विष निकला था, इन्होंने उसका पान किया था।
ये सभी शिव चन्दन यात्रा के समय नरेन्द्र सरोवर तक पालकियों में जाते हैं। वहाँ तीन मन्दिर हैं। मूल मंदिर में एक कूप(कुआँ) है जिसके जल से श्रीमदनमोहन, श्रीलक्ष्मी तथा श्रीसरस्वती को स्नान कराया जाता है। दूसररा मंदिर श्रीकृष्ण-बलराम के लिए तथा तीसरा मन्दिर पंचशिव के लिए है। वे सब नरेन्द्र सरोवर पहुँचकर एक नाँव में श्रीकृष्ण-बलराम, एक में श्रीमदनमोहन, श्रीलक्ष्मी तथा श्रीसरस्वती एवं एक में पंचशिव विहार करते हैं। वहाँ 21 दिन तक वहाँ जाते हैं। जब वापिस आते हैं, बिच-बिच में पेड़ के पत्तों, टहनियों व फलों की छाया से युक्त स्थान पर बैठकर वे विश्राम करते हैं। वहाँ बैठकर पंक्ति भोजन भी करते हैं। अन्त में एक ‘बाउली’ नामक स्थान पर जाते हैं, जहाँ श्रीचैतन्य महाप्रभु प्रतिदिन भक्तों के साथ स्नान एवं जलकेलि करते थे और वहाँ से वे जगन्नाथ मन्दिर लौट आते हैं।
अगरतला में भी चन्दन यात्रा उत्सव होता है। महाप्रभु ने इन्द्रद्युम्न महाराज को चन्दनयात्रा मनाने का आदेश दिया था। जगन्नाथ देव के प्राकट्य के विषय में कहा जाता है कि इन्द्रद्युम्न महाराज ने अपने सेवकों को भगवान नीलमाधव को ढूंढने के लिए सभी दिशाओं में भेजा था। उन्होंने अपने पुरोहित विद्यापति को भी भेजा था। सब असफल होकर वापिस आ गए किन्तु विद्यापति शबर देश में चले गए तथा वहाँ जाकर उन्होंने शबर देश के अधिपति(विश्ववसु) का आश्रय लिया। उनकी कन्या का नाम ललिता था। विश्ववसु ने ललिता को विद्यापति की सेवा करने के लिए कहा, साथ ही यह निर्देश भी दिया कि वह उसे कुछ न बताए कि वे प्रतिदिन कहाँ जाते हैं। विश्ववसु नीलमाधव की सेवा करते थे। जब लौटकर आते थे तो उनके शरीर से सुगन्ध आती थी। इससे विद्यापति को सन्देह हुआ कि भगवान नीलमाधव अवश्य यहाँ ही हैं। उन्होंने ललिता से इस विषय में जानने का प्रयास किया किन्तु उसने उन्हें कुछ नहीं बताया। विद्यापति की सेवा करते-करते ललिता की उनमें आसक्ति हो गई तथा उनसे विवाह करने की इच्छा हुई। उसने अपने पिताजी को यह बताया। पहले उसके पिताजी ने उसका प्रस्ताव अस्वीकार कर दिया क्योंकि विद्यापति ब्राह्मण हैं और वे निम्न कुल के हैं। स्त्रियों का सबसे बड़ा हथियार होता है―रोना। उनकी एक ही पुत्री है और उसने रोना आरंभ कर दिया, यह वे कैसे सहन करते? तब उन्होंने कहा कि यदि विद्यापति मान जाए तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। विद्यापति ने सोचा, “यही उपयुक्त अवसर है। जब इसका मुझसे विवाह हो जाएगा, यह मेरी स्त्री बन जाएगी तथा तब इसे मुझे सब बातें बतानी पड़ेंगी।”
विवाह के कुछ समय पश्चात एक दिन विद्यापति ने ललिता पूछा कि उसके पिताजी प्रतिदिन कहाँ जाते हैं, तब ललिता ने उन्हें बताने से मना कर दिया। इसपर विद्यापति ने कहा―”तुमने मुझसे विवाह किया है। एक पतिव्रता स्त्री अपने पति से कुछ नहीं छिपाती।” तब ललिता ने बताया कि उसके पिता नीलमाधव के पास जाते हैं। विद्यापति ने कहा कि मैं नीलमाधव के दर्शन करने जाऊँगा नहीं तो प्राण त्याग दूँगा। ललिता ने इससे भयभीत होकर सारा वृत्तान्त पिताजी को जाकर सुना दिया। ललिता ने रोना आरंभ कर दिया। तब उसके पिता ने कहा, “ठीक है, मैं दर्शन कराने ले जाऊँगा किन्तु उसे आँखें बन्द करके साथ जाना होगा।” विद्यापति उनकी शर्त मान गए। अपने पति से प्रेम होने के कारण ललिता ने विद्यापति की जेब में छोटा सा छेद करके उसमें सरसों के बीज डाल दिए, ताकि बाद में जब इन बीजों से पौधे निकलें तो विद्यापति उनकी सहायता से उस मार्ग को ढूंढ सके। जब विद्यापति को नीलमाधव के दर्शन हुए तो वह प्रेम में आप्लावित हो गया। कुछ समय बाद विश्ववसु ने कहा, “मैं नीलमाधव की सेवा के लिए कुछ वनफूल व फल लेकर आता हूँ, तुम यहाँ पर पहरा दो।” जब विश्ववसु गए तो विद्यापति ने देखा कि एक कौआ पेड़ के ऊपर बैठे-बैठे सो गया और घूमकर नीचे नीलमाधव के जल में गिर गया। जैसे ही उस जल का स्पर्श किया, वह चतुर्भुज होकर चला गया। यह देखकर विद्यापति ने सोचा कि ऐसा करने से मैं भी चतुर्भुज हो जाऊँगा। वह जब पेड़ से छलांग लगाने लगा तो आकाशवाणी हुई कि तुमने महाराज को वचन दिया है। तुम्हें जाकर उन्हें नीलमाधव का संवाद देना होगा।
विश्ववसु विद्यापति को बाँधकर घर वापिस ले आया। ललिता यह देखकर रोने लगी। तब उसे रोता देखकर विश्ववसु ने उसे मुक्त कर दिया। कुछ दिन बाद विद्यापति भाग गया। उसने जाकर महाराज इन्द्रद्युम्न को सारा समाचार सुना दिया। महाराज अपनी सेना लेकर नीलमाधव के स्थान पर पहुँच गए। वहाँ घेराव करके सबको बन्दी बना लिया। जब मन्दिर में देखा तो वहाँ नीलमाधव ही नहीं थे। जब राजा रोने लगे तो नीलमाधव ने उन्हें बताया कि मैं दारुब्रह्म रूप से समुद्र में प्रकट होऊँगा। उनमें शंख-चक्र इत्यादि सब चिह्न थे। भगवान का यह स्वरूप बहुत भारी था जिसे कोई भी निकालने में समर्थ नहीं था। भगवान ने पुनः राजा से कहा कि तुम विश्ववसु को मुक्त कर दो। विश्ववसु और विद्यापति मिलकर मुझे उठा सकते हैं। तब राजा ने रथ का निर्माण किया जिसमें उठाकर वे दोनों भगवान को मन्दिर में ले आए। किन्तु कोई भी कारिगर(शिल्पी) उस लकड़ी से भगवान के विग्रहों को नहीं बना सका। तब भगवान स्वयं ही एक वृद्ध शिल्पी बनकर आए और उस लकड़ी को लेकर एक कमरे में बन्द हो गए। उन्होंने राजा को निर्देश दिया कि कोई भी 21 दिन से पहले द्वार नहीं खोलेगा। सात दिन तक अन्दर से खटखट की आवाज़ सुनाई दे रही थी, किन्तु उसके बाद आवाज़ आनी बन्द हो गई। सब को लगने लगा कि कदाचित बिना कुछ खाए-पिए वृद्ध की मृत्यु हो गई कुछ और दिन प्रतीक्षा करने के बाद अंत में पन्द्रहवें दिन जब द्वार खोल दिया तो देखा कि विग्रह असम्पूर्ण थे। राजा मूर्छित होकर गिर गए और रोने लगे। तब भगवान ने कहा कि मैं इसी रूप से प्रकट होना चाहता था।
इस विषय में एक और कथा है। जब रोहिनीदेवी द्वारिका में वृन्दावन धाम की लीलाओं का वर्णन कर रही थीं तब गोपियों के प्रेम के बारे में सुनकर कृष्ण, बलराम तथा सुभद्रा की आँखें बड़ी-बड़ी हो गईं व हाथ अन्दर की ओर चले गए। उस समय उन्होंने यह स्वरूप प्रकाशित किया।
Chandan Yatra Glories Spoken on Akshay Tritiya
Chandan Yatra of Jagannath Dev starts from the day of Akshay Tritiya and is celebrated for twenty-one days. This particular harikatha was spoken on the day of Akshay Tritiya and here Guru Maharaj describes about Chandan Yatra and explains the spiritual identities of the five Shiva who take part in the yatra along with Sri Madanmohan, the representative of Jagannath Dev. He also describes the advent of Jagannath Dev in brief.
The Lord and His devotees are rescuers of the fallen souls. The Lord sometime gives me the opportunity to have Darshan of devotees and to listen and speak His glories. It is my great fortune to get such opportunities.
Today is Akshaya Tritiya. In Bengal, it is a custom that today people perform some pious activities like donating Paduka (shoes), water pot, umbrella etc. They think that by performing such type of pious activities they will be benefited eternally. They will earn the fruits for these kinds of pious activities. But those fruits are not eternal. In Bhagavad Gita, Krishna says that kṣīṇe puṇye martya-lokaṁ viśanti—after the fruits of the pious activities get exhausted, one has to return back to material world. Material benefits are not eternal. The higher planets like Janloka, Maharloka, Taploka, are not eternal. During ultimate annihilation, everything will vanish. Not only innumerable Brahmandas, even the creator of the Brahmandas, Brahma, will also perish. Therefore, we should have the desire for eternal things.
In Bhagavad Gita, it is said that Gyanis are superior to Karmis because Karmi wants perishable things. But Gyanis also have desire for Mukti (liberation). Lord says to Arjun in Gita that it is better to become a Yogi than Karmi, because by becoming a Yogi you will get mystic powers and also you can merge into Paramatma. But what did Lord convey after that? What are His instructions in Gita which is respected and adorned all over the world? Gita is not written by Gaudiya Math. The Lord declares in that
yoginām api sarveṣāṁ
mad-gatenāntar-ātmanā
śraddhāvān bhajate yo māḿ
sa me yukta-tamo mataḥ
(Srimad Bhagavad Gita 6.47)
“According to My opinion, amongst all the Yogis one who worships Me with firm faith by offering his heart fully unto Me is the highest.”
Krishna says, “All kinds of Yogis get perfection in their Yoga only when they offer their heart unto Me.” He says to ‘Me’. Is there any ‘Me’ possible for Nirakar (for a person without any form)?
He also says,
yasmāt kṣaram atīto ‘ham
akṣarād api cottamaḥ
ato ‘smi loke vede ca
prathitaḥ puruṣottamaḥ
(Srimad Bhagavad Gita 15.18)
“Because I am transcendental, beyond both the fallible and the infallible, and because I am the greatest, I am celebrated both in the world and in the Vedas as that Supreme Person.”
Lord Krishna and Lord Jagannath are not different from each other. He is Purushottam. He is transcendental to the fallible (Ksaram) and beyond the infallible (Aksharah). Do not understand Him as an ordinary man. Once when I was in Phoenix, devotees arranged a lecture in a church which was followed by Prasadam. That time, one person from that country came to me and told, “Swamiji, I go through Gita daily. I have got aptitude to go through Gita. Without going through Gita, I do not go out to do anything. I have got a great liking for Gita.”
I was astonished to hear this. In the place like America, someone is there who reads Gita daily. Even in India, you may not find person like him. I praised him.
He told, “Yes! I have that liking for Gita, but Swamiji, I do not believe Krishna as the Supreme Lord. He might be a super-human or He might be a great politician or a diplomat.”
We were talking on the road as the program was already over, so I did not have time to speak more. I told him, “You have great faith in Gita, hearing this I am very much pleased. I want to hear some verses from you in which Krishna says that He is a super-human or a great politician or a diplomat.” There is no such verse.
On the contrary, Krishna says
janma karma ca me divyam
evaṁ yo vetti tattvataḥ
tyaktvā dehaṁ punar janma
naiti mām eti so ‘rjuna
(Srimad Bhagavad Gita 4.9)
Appearance of the Lord and His activities are not like an ordinary human being. He appears to give service to us. Those who take absolute shelter to the Supreme Lord, they will get the ultimate benefit. So Krishna says in the above verse that one who knows His appearance and activities to be transcendent will not take birth again and not only that, he will get the highest objective Krishna-prem (Love for the Supreme Lord).
In another verse Krishna says,
mattaḥ parataraṁ nānyat
kiñcid asti dhanañjaya
mayi sarvam idaṁ protaṁ
sūtre maṇi-gaṇā iva
“There is nothing superior to Me. Everything is ever linked to Me.” He also declares,
brahmaṇo hi pratiṣṭhāham
amṛtasyāvyayasya ca
śāśvatasya ca dharmasya
sukhasyaikāntikasya ca
Krishna says, “I am the cause of even formless Brahman”. Therefore, if one does not accept the teachings or the essence of Gita then there is no benefit in reading Gita like this.
Today is the Akshaya Tritiya Tithi. The door of Badrinarayan temple will be open from today. We should remember Lord Badrinarayan. Markandey Rishi got the grace of Lord Badrinarayan. Lord Badrinarayan is Vishnu Tattva. Also, Akshaya Tritiya Tithi is the day from which Satyuga starts. Kaliyuga starts from Maghi Purnima. On the auspicious day of Akshaya Tritiya, all our efforts should be directed to achieve the eternal (Akhsaya) devotion to Supreme Lord. From today, in Purushottam Dham, Chandan Yatra—the smearing of sandalwood paste on the transcendental spiritual body of the Lord will start. In our Agartala Math also, we have Jagannath Dev. There is a big Chandan Sarovar also located in the Math. In Puri, Narendra sarovar is known as Chandan Sarovar. It is 873 feet long and 130 feet in width. It is a very big Sarovar. Some people say that it was built by a government official, Narendra Mahapatro, so it is known as Narendra Sarovar. Narendra also means one who is best among the ‘Nara’ (human) and many people believe that King Indradyumna who is best among the humans, had built the Sarovar. There is a book named, ‘Temple Construction’ which narrates about how the temple of Jagannath Dev was constructed. It is written in that book that Brahmaji’s life span is Dwiparardh-kala. We cannot even count. In the first Parardh-kala, Lord Nilamadhava appeared in Purushottam Dham and during the second Parardh-kala, at the starting of the Satyuga the King Indradyumna took birth in the Sun dynasty (Surya-vamsa). His place is in Avanti Nagar. He was a devotee of the Lord and was very eager to get His Darshan. The Lord knows everything. He knows the desire of each and every Jiva. Those who are extremely eager, they only are eligible to get His Darshan. The Lord came as a devotee to the king and told him, “You are very eager to have Darshan of the Supreme Lord so He has appeared.”
He can appear in the heart of a devotee or as a deity form (Vigrah). We do not comprehend Him. Once our Gurudev had gone to Bangladesh. That was the time when Bangladesh had got separated from India as East Pakistan. He gave a lecture there. Many people gathered to listen to his discourse, including many Muslim Maulvis. One person warned Srila Gurudev, “Swamiji, this place is not under India, so please be careful while delivering the lecture. Criminal investigation department is also keeping watch on us.”
Before starting his lecture, Srila Gurudev informed the listeners not to ask any question during the talk and if they have any question, they may ask him afterwards otherwise it may disturb others and also the flow of content. He added, if the question will be related to the topic he is going to speak about then he would answer it, otherwise not. He spoke for about half an hour and there one Maulvi stood up and asked him, “Swamiji, have you come here in Pakistan to spread the message of Idol worship?”
Guruji used to give respect to everyone. He is the personified from of trinadapi shloka. He carried a great ideal character which attracted the hearts of everyone. The Organizers requested him not to answer the question as he had already informed everyone not to ask questions during his talk. But Srila Gurudev thought if he would not answer the question then others may think that he does not have the answer. So he chose to answer the question in the assembly itself. He said, “He is a Maulvi, a respectable person. I should answer his question, also the answer will make the subject matter more clear.” Then Gurumaharaj told him, “Maulvi Saheb, before I answer your question, I want to ask you something. Do you believe in Khuda (Supreme Lord)?”
He replied, “Yes”.
“Do you believe, Khuda has any power?”
“He is All-powerful”
Gurumaharaj smiled and told, “You yourself have answered your question, I do not need to speak. If you would not have told Him as All-powerful then I might have to explain to you in detail from various scriptures. But good that you know Him as All-powerful. What is the implication of the word ‘All-powerful’? He can do everything—kartum akartum anyathā karite samartha—He can do it, He can undo it what He has already done, and everything is possible for Him. He can come in any form to give bliss to His devotees. If He cannot come in the form of a deity then He is not All-powerful.”
I will not talk in detail about that. So from today Chandan Yatra of Jagannath Dev is going to start. I had got an opportunity to stay near Chandan Sarovar. Our Gurudev stayed in various sanctuaries, sometime for two months, sometime for three months, in very difficult condition to build the Math at Prabhupad’s birth place. I saw that time, how Chandan Yatra festival is being celebrated. Chandan-lap (smearing of sandalwood) is the topmost amongst all pastes described in the scriptures which could be applied on the Lord’s transcendental body. It is applied on the transcendental body of the Supreme Lord. Lord Jagannath, Himself does not go out for the Yatra but His representative, Madanmohan goes out to Narendra Sarovar. It is written in Chaitanya Charitamrita and Chaitanya Bhagavat that previously, the deity of Govind Deva used to go out for Chandan Yatra. But a king of Bengal came to Orissa and asked for Govind Deva. So, Govind Deva was given to him and then after that Madanmohan goes out to Chandan Sarovar. Govind Deva is now in Bangladesh. Though the deities of Madanmohan and Laxmi Devi are small, they go in a very long and huge palanquin. Ten persons on each side are required to carry the palanquin. They go by making big sound and playing instruments. In one palanquin, Madanmohan, Lakhmi Devi and Saraswati Devi travel and in another, Krishna-Balaram and Pancha-shiva (the five Shiva) travel.
Amongst the five Shivas, Lokanath is the top most. Those who have visited Puri must have seen the temple of Lokanath Shiva. You cannot have his Darshan except on Shivaratri day. Because the deity of Anadi Lokanath Shiva remains under water always, you can get the Darshan of his representative. Lokanath Shiva comes in one palanquin and after him Yameshwar Shiva comes. Yameswar means the Lord of Yama, the god of death. If any person dies in Puri Dham, Yama does not have any right on him, he belongs to Shiva. Third Shiva is Kapal-mochan Shiva. Shiva has five heads and previously, Brahma also had five heads. Shiva cut his one head which got attached to his hand. He was not able to detach that head from his hand. He went around all the places and finally came to Purushottam Dham, where he got rid of it. The fourth Shiva is Markandeyswar Shiva. The son of Mrikanda is Markandey. The Shiva who gave Darshan to Markandey is Markandeyswar Shiva. There is one teaching which is to be noted here. Mrikanda Risi had only one son and an astrologer had told that he would live only for ten years. Mrikanda Risi became aggrieved hearing this. He instructed his son “If any elder, respectable person will come to you then offer prostrated obeisance to him.”
There is no harm in offering Pranam and giving due respect to elders. If you give respect to parents, elder brother, husband or elder person, their blessings will come upon you. Markandey used to offer Pranam to everyone. Once Saptarsi (the seven great Risis) came to his house and he offered prostrated obeisance to them. They became very much pleased seeing a child offering them obeisance, they gave him blessing, “You may live long life”. Suddenly such words came out from their mouth. Mrikanda Risi told them, “See, you have given blessing to my child to live long life but astrologer says he will live only for 10 years.” They replied, “Oh! We will take him to our father Bramha.” They travelled through Janloka, Taploka, Maharloka etc. and reached to Satyaloka with that child. They told Brahma, “This boy offered us obeisance and immediately words came out from our mouth that he will live long life. But he has only ten years of life, now what to do?” Then Brahma replied, “Not for ten years, he will live for seven Kalpa.” What does one Kalpa mean? One Kaliyuga is of 432,000 years, double of that is Dwapar, triple to Kaliyuga is Treta and four times of Kaliyuga is Satyuga. Now, all these four together (43,200,000 years) is one Chaturyuga and 71 such Chaturyuga is the life span of one Manu (one Manvantara). Life span of 14 such Manu is one Kalpa time. Now, we are in seventh Manvantara and 28th Chaturyuga.
After getting this boon from Bramha, he came back and started intense penance. Seeing his intense penance, Indra became afraid and he sent Gandharvas and Apsaras to deviate him. But he was so much engrossed in penance that they could not disturb him and out of fear they ran away from that place. Lord Badrinarayan was pleased by such intense penance and appeared in front of him. He told him to ask a boon then Markandey expressed his desire to see His Maya. Lord Badrinarayan granted it. Now one time, Markandey was seating in his hut performing penance and suddenly a strong wind began to blow, heavy rain began to pour down along with thunder. Due to the continuous heavy rainfall, his hut and everything around was submerged in the water. The whole world became submerged in water. He was surrounded by great darkness and all the while, large animals such as crocodiles, whales, Timingala (an aquatic so big it can swallow whales) and others started troubling him. He was suffering so tremendously that he thought, “I got such a boon to live for seven Kalpa, but it looks like it is better to die now.” In this way, roaming in the water and suffering from Lord Vishnu’s Maya, many thousands of years passed. Then one day he found himself in Purushottam Dham. He discovered on a banyan leaf lying a very unique child. This beautiful child was sucking both toes of His own feet, holding them with the beautiful fingers of His hands. He became very curious to see that child and walked up to the child to learn about His identity. However, as he came within close proximity of the child, he suddenly found himself drawn into the body of the child when He inhaled, and in this way he entered in the body of the child.
Immediately upon arriving inside the body of the child, he saw the whole Brahmanda situated there, just as it had been before the annihilation. He was surprised and enchanted to see everything there. He stayed there for 1000 years. While he was engrossed in observing all such places, he was hurled out with the exhalation of the child and plunged back into the ocean of annihilation again, he was suffering. He thought, “It was my mistake, I wanted to see such Lord’s Maya.” The Lord told him, “Now do you have the desire to see My Maya?”
He understood that Purushottam Dham is eternal and is not affected by ultimate annihilation, so he got a place to stay there. After that he got Darshan of Lord Shiva also. While traversing the sky with Parvati Devi, Lord Shiva saw Markandeya in deep meditation, he came there to give him Darshan. That Markandeyesvar Shiva is there in Purushottam Dham. We also go there to have Darshan of him.
The fifth Shiva in Puri Dham is Nilkanthesvar. You know the story of Nilkantha, who drank the poison that came out during churning of the ocean. All these Shiva come to Narendra Sarovar for Chandan Yatra in different palanquins. There are three temples in the Narendra Sarovar. At the centre of the biggest temple there is a well. The water fetched from that well is used to bathe Sri Madanmohan, Sri Lakshmi and Sri Saraswati. In the second temple stays Sri Krishna-Balaram, and in the third, the five Mahadevas stay. Shri Madanmohan along with Lakshmi and Saraswati, board in a nicely decorated boat and five Mahadevas and Sri Krishna-Balaram board in another boat and They sail in Narendra Sarovar.
This Chandan Yatra festival is celebrated for 21 days. I saw while traveling to Narendra Sarovar They take rest under shadows made by the leaves and fruits etc. and accept offerings also. At last, They go to a place called ‘Bauli’ in the Sarovar where Lord Chaiyanya Mahaprabhu used to take bath and perform sports with devotees, and from there they return back to Jagannath temple.
In Agartala Math also Chandan Yatra is celebrated. Jagannath Deva ordered King Indradyumna to celebrate Chandan Yatra. King Indradyumna sent his servants in all directions to search for Lord Nilamadhava. One amongst them was his priest Vidhyapati who went in one direction. All came back without success but Vidhyapati reached the place of the ‘Sabar’. He took shelter in the house of the head of the Sabar. That head of the Sabar had a daughter whose name was Lalita. He ordered Lalita to take care and serve Vidhyapati but he instructed her to not to disclose where he goes every day. He used to go to serve Nilamadhava every day. When he used to return, a transcendental fragrance used to come from his body. So, a doubt arose in Vidhyapati’s mind that the Sabar might be going to the Lord for whom he has come. Lalita became attracted towards Vidhyapati while serving him and she desired to marry him. She expressed her desire to her father. At first he rejected as Vidhyapati was Bhramin and she belonged to low caste. But later, his heart softened seeing his daughter crying for long and he told, “If Vidhyapati is ready then I do not have any problem.” Vidhyapti thought that, “This is an opportunity. If I marry her then she will easily disclose the secret.” They got married. After which Vidhyapati asked Lalita about his father’s daily visits. She told, “I cannot disclose it.” Vidhyapati told her, “You are my wife and a chaste woman does not hide anything from his husband. You tell me otherwise I will leave my body.” She became afraid and told everything to her father. She started crying, then her father told, “Okay, I will take him to Nilamadhava but he has to keep his eyes closed.” Vidhyapati agreed. Because Lalita had affection for her husband, she put some mustard seeds in his pocket in which she already made a hole, thinking that the seeds would fall down gradually and later they would grow and he can track the path to Nilamadhava by the path of the small plants. Finally, after roaming all around, his father-in-law took him to Nilamadhava. When Vidhyapati got Darshan of Nilamadhava, he immediately fainted out of the love for Him.
After he regained his consciousness, he went to the king and informed him of everything that he saw there. The king came with his army and covered the whole area. He also arrested the leader of the Sabar, Vachaspati. But when he arrived at the temple, he did not see Nilamadhava there. He immediately fell down and became unconscious. When he regained his consciousness, he started crying. That time Lord Nilamadhava told him, “I will come in the form of Darubramha (Wooden form) in the ocean. He came in a very heavy wood form and nobody was able to bring Him out from the ocean. There were Shankh and Chakra signs on that wood. The Lord again ordered the king to release Vachaspati and bring Him there. The Lord also informed that Vachaspati and Vidhyapati together can take Him out from the ocean. They brought Him to the temple but now nobody was able to carve the deity from that wood. Then the Lord Himself came taking the form of an old carpenter there. He locked himself away with that wood in a room and He ordered the king not to open the door for 21 days. After seven days, the sound of carving coming from that room stopped. So, they thought that the carpenter, who was very old, might have died without eating. They opened the door. They saw that the deities were incomplete. The king started crying seeing that. That time the Lord gave him solace by saying, “I wanted to be manifested in this form only.”
When Rohinidevi was narrating the pastimes of Vrindavan Dham, Krishna, Balaram and Subhadra took these Forms in which They have manifested in Puri Dham.