रघुनाथदास गोस्वामी, रघुनाथ भट्ट गोस्वामी और कृष्ण दास कविराज गोस्वामी की तिरोभाव तिथि
हरिकथा के आरम्भ में श्रील गुरुदेव ने नरोत्तमदास ठाकुर के कीर्तन ‘गौरांगेर दुटि पद ..’ का अर्थ समझाया है। बाद में उन्होंने रघुनाथ दास गोस्वामी,रघुनाथ भट्ट गोस्वामी और कृष्ण दास कविराज गोस्वामी के जीवन-चरित्र को संक्षिप्त में सुनाकर उनकी महिमा का वर्णन किया।
महाप्रभु ने रघुनाथ दास गोस्वामी को अवलम्बन करके कहा-
ग्राम्यकथा न शुनिबे, ग्राम्यवार्ता न कहिबे।
भाल न खाइबे, आर भालो न परिवे॥
आमानी मानद हञा कृष्णनाम सदा लबे।
व्रजे राधाकृष्ण-सेवा मानसे करिबे॥
(श्री चै॰च॰अ॰ 6.236-237)
यह केवल मुख से कहने से क्या होगा, इस प्रकार चलना पड़ेगा। रघुनाथ दास गोस्वामी भगवान के नित्यसिद्ध परिकर हैं, आज रघुनाथ दास गोस्वामी जी की तिरोभाव तिथि है। आज रघुनाथ भट्ट गोस्वामी की भी तिरोभाव तिथि है। जब हम उन्हें शुद्ध रूप से महाप्रभु का पार्षद समझेंगे, तब हमारा मंगल होगा। भीतर में दूसरा भाव रहने से नहीं होगा। उन्हें सिद्ध समझने से हमारा जीवन सार्थक हो जाएगा। नरोत्तम दास ठाकुर ने अपनी गीति में लिखा है,
गौरांगेर संगि-गणे, नित्यसिद्ध करि’ माने,
से याय व्रजेन्द्र-सुत पाश।
श्री गौरांग महाप्रभु जी के संगी-गणों को जो नित्य मानता है, वह व्रजेन्द्रनन्दन श्रीकृष्ण के पास पहुँच जाता है।
हम व्रजेन्द्रनन्दन कृष्ण को ही तो चाहते हैं।
गौरांगेर दुटिपद, यार धन सम्पद,
से जाने भक्ति-रस-सार।
जिन्होंने श्री महाप्रभुजी के पादपद्म युगल का आश्रय लिया है वह ही भक्तिरस के सार को जानते हैं। हमारे लिए यह समझना कठिन है।
गौरांगेर मधुर लीला, यार कर्णे प्रवेशिला।
हृदय निर्मल भेल तार॥
गौरांग महाप्रभु की मधुर लीला ने जिनके कर्णों में प्रवेश किया, उनका हृदय निर्मल हो गया। यदि हृदय निर्मल नहीं हुआ तो गौरांग की मधुर लीला का प्रवेश ही नहीं हुआ है। यह तो बहुत कठिन है। तब आगे कहा—
ये गौरांगेर नाम लय, तार हय प्रेमोदय,
तारे मुञि याइ बलिहारी।
जो गौरांग महाप्रभु का नाम लेते हैं, उनको नाम लेने से ही प्रेम मिल जाएगा और कुछ करना नहीं होगा। यह हम लोगों के लिए सहज है।
गौरांग-गुणेते झरे, नित्यलीला तारे स्फुरे,
से जन भकति-अधिकारी॥
गौरांग महाप्रभु जी का नाम लेते-लेते हमारी आंखों में आंसू निकलेंगे, नित्यलीला की स्फूर्ति होगी, यह हमारे लिए बहुत कठिन है किन्तु इसके आगे कह दिया—
गौरांगेर संगि-गणे, नित्यसिद्ध करि’ माने,
से याय व्रजेन्द्र-सुत पाश।
श्रीगौड़मण्डल भूमि, येवा जाने चिन्तामणि,
तार हय ब्रजभूमे वास॥
श्रीगौड़मण्डल भूमि को जो चिन्तामणि की तरह समझता है, उसका ब्रजभूमि में वास होता है। यह अनुभव करना भी इतना सहज नहीं है।
गौरप्रेमसरसार्णवे, से तरंगे येवा डुबे,
से राधामाधव अन्तरंग।
गृहे वा वनेते थाके, हा गौरांग ब’ले डाके,
नरोत्तम मांगे तार संग॥
इसलिए जब हम महाप्रभु के पार्षद रघुनाथ दास गोस्वामी, रघुनाथ भट्ट गोस्वामी को नित्य सिद्ध मानेंगे तभी भगवान की प्राप्ति होगी। कृष्णदास कविराज गोस्वामी, जिन्होंने श्री चैतन्य चरितामृत ग्रन्थ लिखा, वे भी भगवान के अन्तरंग पार्षद है। दीनतापूर्वक वे कहते हैं कि मुझे यह ग्रंथ मदन मोहन ने लिखवाया। जो महाप्रभु के इन अन्तरंग पार्षदों को नित्यसिद्ध मानेगा, वह हमारे आराध्यदेव व्रजेन्द्रनन्दन के पास चला जाएगा। हम गौड़मण्डल में जाते हैं किन्तु उस भूमि को चिन्मय भूमि नहीं समझते। वहाँ गलती निकालते हैं, यहाँ ऐसा होता है, वैसा होता इत्यादि।
श्रीगौड़मण्डल भूमि, येवा जाने चिन्तामणि,
तार हय ब्रजभूमे वास॥
गौरप्रेमसरसार्णवे, से तरंगे येवा डुबे,
से राधामाधव अन्तरंग।
हम लोगों का ‘हा गौरांग’ कहने से ही हो जाएगा। रघुनाथ दास गोस्वामी महाप्रभु के पार्षद हैं। महाप्रभु के पार्षद विभिन्न स्थानों में प्रकट हुए। रूप गोस्वामी, सनातन गोस्वामी यह साधारण मनुष्य नहीं हैं। जब इन्हें नित्यसिद्ध जानेंगे, तो लाभ होगा। गौरांग महाप्रभु स्वयं भगवान हैं, उनके पार्षद साधारण हो सकते हैं? कृष्णलीला में जितने पार्षद थे, वे सभी गौरांग महाप्रभु की लीला में आए हैं।
श्री रघुनाथ दास गोस्वामी गोवर्धन मजूमदार को अवलम्बन करके हुगली जिले के अन्तर्गत सप्तग्राम से कुछ दूर कृष्णपुर ग्राम में आविर्भूत हुए। हिरण्य मजूमदार उनके पिता के बड़े भाई थे। गोवर्धन मजूमदार के कुलगुरु यदुनन्दन आचार्य एवं कुलपुरोहित बलराम आचार्य वहीं पर चाँदपुर में रहते थे। वेश्या का उद्धार करने के बाद नामाचार्य श्री हरिदास ठाकुर ने वहाँ आकर अवस्थान किया था। वैसे तो रघुनाथ दास गोस्वामी सिद्ध पार्षद हैं परन्तु उन्होंने ऐसी लीला करके दिखाई कि हरिदास ठाकुर के दर्शन करके तथा उनके मुख से हरिनाम सुनते-सुनते उनका चित्त बदल गया।वास्तव में तो वे सिद्ध पुरुष हैं। जब नित्यानन्द प्रभु महाप्रभु को कौशल से शान्तिपुर में ले आए थे, उस समय रघुनाथदास गोस्वामी का महाप्रभु से प्रथम साक्षात्कार हुआ था। महाप्रभु के दर्शन कर, उनके साथ साक्षात् सम्बन्ध होने के कारण रघुनाथ दास का प्रेम प्रकाशित हो गया। रघुनाथ दास गोस्वामी जब वापस घर आ गए तो घर में उनका मन लगता ही नहीं था। रघुनाथ दास गोस्वामी के घर में वार्षिक आय आठ लाख रुपए थी। उस समय में एक रुपए में आठ मन चावल मिलते था। हमारे समय में भी दो रुपए में एक मन चावल मिलता था। एक पैसे में दो किलो बैंगन मिलता था। वर्तमान समय के लोग यह नहीं समझ सकते। पचास रुपए में संसार चलाया जा सकता था। ऐसा समय था। महाप्रभु के समय में तो मूल्य और भी कम था। रघुनाथ दास गोस्वामी के पास कितने करोड़ों रुपए हैं किन्तु वह सब छोड़ कर भाग जाते थे।
महाप्रभु के साथ उनका साक्षात् सम्बन्ध है। स्थूल सम्बन्ध नहीं है। उनका वैराग्य स्थूल वैराग्य, सिद्धार्थ जैसा वैराग्य नहीं है। जब उन्हें अपने आराध्य देव मिल गए तो वे कैसे रह सकते हैं? उनके लिए सब वस्तु का मूल्य तुच्छ हो गया, तब उनकी देखभाल के लिए ग्यारह सेवकों को रख दिया। वे जब भी घर से भागते, सेवक उन्हें पकड़कर वापस ले आते थे।
जब महाप्रभु लाखों लोगों को लेकर कानाइ नाटशाला पहुंचे तब सनातन गोस्वामी ने कहा कि इतना लोगो को लेकर वृन्दावन जाना ठीक नहीं है। तब महाप्रभु वापिस लौट गए और शांतिपुर में आए। उनके आगमन के बारे में सुनकर रघुनाथ दास गोस्वामी शांतिपुर में जाने के लिए उतावले हो गए।
उनका उतावलापन देखकर घरवालों ने उनको भेज दिया। वहाँ पर अद्वैत आचार्य उनको महाप्रभु का अवशिष्ट प्रसाद दे देते थे क्योंकि अद्वैताचार्य जी का गोवर्धन मजूमदार से संबंध है। वहाँ पर रघुनाथ दास गोस्वामी ने महाप्रभु को कहा कि मैं संसार को छोड़ना चाहता हूँ।
तब महाप्रभु उनके माध्यम से यह शिक्षा दिया,
स्थिर हञा घरे जाओ’ न हओ वातुल।
क्रमे-क्रमे पाय लोक भवसिन्धु कूल।।
मर्कट-वैराग्य ना कर लोक देखाञा।
यथायोग्य विष्य भुञ्ज’ अनासक्त हञा।।
अभी इतना उतावला मत हो। घर में वापस जाओ। जाकर विषयी की तरह रहो। इतना शीघ्र नहीं होगा।मर्कट (बंदर) की भांति वैराग्य मत करो। बंदर बाहर से तो वैरागी है, पेड़ में रहता है, नंगा बाबा है, साधु के सब लक्षण उसमें दिखाई देते हैं किन्तु वह चुपचाप देखता है कौन क्या करता है? जब भी अवसर मिले तो झट से लोगो से उनकी चीजें छीन लेता है। अर्थात् भीतर में भोग प्रवृत्ति है, इसको मर्कट वैराग्य कहते हैं। महाप्रभु रघुनाथ दास गोस्वामी को माध्यम करके बद्ध जीवो को क्रम मार्ग दिखाने के लिए शिक्षा दे रहे हैं।
स्थिर हञा घरे जाओ’ न हओ वातुल।
क्रमे-क्रमे पाय लोक भवसिन्धु कूल।।
मर्कट-वैराग्य ना कर लोक देखाञा।
यथायोग्य विष्य भुञ्ज’ अनासक्त हञा।।
अन्तरे निष्ठा कर बाह्ये लोक व्यवहार।
अचिरात कृष्ण तोमाय करिबे उद्धार।।
(चै॰च॰म॰ 16.237-239)
महाप्रभु ने कहा भीतर में निष्ठा करो। बाहर में कुछ दिखाने की आवश्यकता नहीं है। यह सुनकर रघुनाथ घर वापस आ गए और विषयी व्यक्ति की तरह व्यवहार करने लगे, घर के सब कार्य की देखरेख करने लगे। तब उनके माता-पिता को लगा कि उनका पुत्र अब ठीक हो गया है। पहले उसका का सिर बिगड़ गया था अब अच्छा हो गया है। लगता है वह समझ गया है कि पिताजी की संपत्ति का उत्तराधिकारी वही है। जब लगा कि अब यह भाग कर नहीं जाएगा तब पहरेदारों को भी हटा दिया।
रघुनाथ दास गोस्वामी का मुखावदन इतना सुन्दर तथा उनका लोगो को समझाने का तरीका इतना अच्छा है कि उन्होंने अपने परिवार को एक मुस्लिम चौधरी से बचाया। ऐसा हुआ कि गोवर्धन मजूमदार और हिरण्य मजूमदार दोनों ने मुस्लिम चौधरी को कर का हिस्सा नहीं दिया, मुस्लिम ने नवाब से शिकायत कीऔर कर वसूल करने के लिए उनके घर आने लगा। यह जानकर कि मुसलमान उन्हें पकड़ने आ रहा है, गोवर्धन और हिरण्य दोनों भाग गए। उनके न मिलने पर मुस्लिम ने युवा रघुनाथ को पकड़ लिया और अपने पिता और चाचा का ठिकाना नहीं बताने पर उसके गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देने लगे। रघुनाथ ने मुस्लिम को कहा, ” मैं तो अभी बच्चा हूँ। मेरे पिता और चाचा आपके भाई समान हैं और इसलिए मैं भी आपका पुत्र ही हूँ। भाइयों का वापस में कभी-कभी लड़ना स्वाभाविक है और कुछ दिनों बाद वे सभी एक साथ मिल भी जाते हैं।” रघुनाथ की ये बातें सुनकर मुस्लिम चौधरी की आंखों में आंसू आ गए। तब मुस्लिम चौधरी कहा कि मैं उनको कुछ नहीं बोलूंगा, तुम उनको इधर ले आओ। ऐसी बात करके रघुनाथ दास गोस्वामी ने उनका आपस में संबंध करवा दिया था।
उन्होंने घर के मंदिर में पूजा करने के लिए पुजारी को रखा था। एक बार पुजारी किसी कारण गुस्सा हो गए तो घर पर पूजा करने के लिए नहीं आते हैं। उनके कुलगुरु यदुनन्दन आचार्य ने पुजारी को समझाया भी, तब भी पुजारी नहीं मानते और पूजा करने से मना करते हैं। तब यदुनन्दन आचार्य ने रघुनाथ जी को पुजारी को समझाने के लिए कहा। रघुनाथ गोस्वामी के रूप में इतना आकर्षण और उनका समझाने का तरीका इस प्रकार था कि सभी उस पर मोहित हो जाते थे।उन्होंने पुजारी को समझाकर पूजा में लगा दिया। कुछ दिनों बाद रघुनाथ यदुनन्दन आचार्य के पास गए और कहा, “गुरुजी , मैं कुछ दिनों के लिए जा रहा हूँ।शीघ्र आ जाऊंगा।” इस पकर कहकर वे वहीँ महाप्रभु के पास जाने के लिए निकल गए, घर लौटे ही नहीं। महाप्रभु का स्मरण होने से वे उन्मत की भांति हो गए थे, सुध बुध खो दिया था। उनके घर वालों ने संसार में बन्धन कराने के लिए उनका एक परम सुंदरी कन्या के साथ विवाह करवा दिया था। संपत्ति, स्त्री ये सब बन्धन के कारण होते हैं। तब भी वे रुके नहीं, वहाँ से भाग गए। जो आत्मा भगवान में लग गई है उनको कोई बंधन कर सकता है? नहीं कर सकता है। उनकी माताजी कहती है इसको बांधकर रखो। उनके पिताजी ने कहा कि “ इंद्र के समान ऐश्वर्य और अप्सरा जैसी कन्या जिसे बांध नहीं पाई तब यह रस्सी उसको क्या बांध पाएगी? यह सब रघुनाथ दास गोस्वामी का प्रसंग है। आप सुनेंगे ऐसे वे संसार छोड़कर पुरी में पहुंचे। पहले सिंह द्वार पर भिक्षा की, फिर छत्र में भिक्षा करके खाया। बाद में वह भी छोड़ दिया। जो गाय भी नहीं खाती, ऐसा सडा हुआ चावल खाने लगे। साधारण मनुष्य ऐसा नहीं कर सकता है। उसके बाद वहाँ से वृन्दावन में राधा कुंड में आ गए। राधा कुंड को प्रकाशित किया। राधा कुंड में केवल एक डोना मट्ठा लेते थे। इस प्रकार गोस्वामी ने आदर्श दिखाया।
आज रघुनाथ भट्ट गोस्वामी की भी तिरोभाव तिथि है । तपन मिश्र को पिता रूप से अवलंबन करके रघुनाथ भट्ट गोस्वामी प्रकट हुए। महाप्रभु की इच्छा से तपन मिश्र काशी धाम में गए। जब महाप्रभु काशी धाम में आए तो वे चंद्रशेखर वैद्य के घर में रहकर, तपन मित्र के घर का प्रसाद पाते थे। वहाँ पर रघुनाथ भट्ट गोस्वामी को महाप्रभु की सेवा करने का अवसर मिल गया। वे बहुत सुंदर रसोई करते थे। वहाँ से पूरी में आकर भी सेवा करते थे। रघुनाथ भट्ट गोस्वामी को महाप्रभु ने आदेश दिया कि पिता माता भक्त हैं, जब तक माता-पिता है तब तक उनकी सेवा करो किन्तु विवाह नहीं करना। उन्होंने महाप्रभु के आदेश का पालन किया।
आज कृष्णदास कविराज गोस्वामी जी की तिरोभाव तिथि है। श्री मीनकेतन रामदास का भक्त हैं, उनका पक्ष लेते हुए उन्होंने अपने भाई का तिरस्कार किया था। जिससे महाप्रभु और नित्यानन्द प्रभु उन पर बहुत प्रसन्न हुए थे। उन्हें नित्यानन्द प्रभु की कृपा मिली। तब नित्यानन्द प्रभु ने प्रभु उनको आकर्षण करके कहा था कि तुम वृन्दावन में आ जाओ, सब कुछ मिल जाएगा। कविराज गोस्वामी उनकी कृपा से वृन्दावन में आ गए। श्री चैतन्य चरितामृत में वह लिखते हैं,
जगाइ माधाइ हैते मुञि से पापिष्ठ।
पुरीषेर कीट हैते मुञि से लघिष्ठ॥
मोर नाम शुने येइ, तार पुण्य क्षय।
मोर नाम लय येइ, तार पाप हय॥
एमन निर्घृण मोरे केवा कृपा करे।
एक-नित्यानन्द बिनु जगत् भितरे॥
(चै॰च॰आ॰ 5.205-207)
वे लिखते हैं कि नित्यानन्द प्रभु ने सब पर कृपा की। दीनता पूर्वक कविराज गोस्वामी कहते हैं कि उन्होंने मेरे समान अधम पर भी कृपा की।
महाप्रभु के पार्षदों का जीवन चरित्र ‘गौरपार्षद’ ग्रन्थ में लिखा गया है, आप वहाँ से पूरा उनके बारे में पढ़ सकते हैं।
इस शुभ तिथि में चैतन्य महाप्रभु के पार्षद रघुनाथ दास गोस्वामी, रघुनाथ भट्ट गोस्वामी, कृष्णदास कविराज गोस्वामी उन सभी के पादपद्मों में साष्टांग दण्डवत प्रणाम करते हुए उनकी कृपा प्रार्थना करते हैं। जान कर नहीं जान कर कितने अपराध किए, वे उन अपराधों से हमें उद्धार करें। उनके पादपद्मों की सेवा, उनके आराध्य देव की सेवा प्रदान करें।
आज की तिथि में गुरुजी को याद करता हूँ। वे गौरांग महाप्रभु की मूर्तिमय स्वरूप है और मेरा उद्धार करके उन्होंने मुझे इस स्थान पर पहुंचाया। मैं कहाँ अपने स्थान पर था, वहाँ से मेरा उद्धार करके लाए। गुरुजी के चरण में कितने अपराध किए, आज की तिथि में गुरुजी के श्री चरणों में साक्षात् दंडवत प्रणाम करके उनकी कृपा प्रार्थना करता हूँ। जान कर अथवा न जानकर कितने अपराध किए, गुरुजी वात्सल्य भाव युक्त, सहनशील थे उन्होंने सब समय अत्याचार सहन किया। मेरे जैसे अधम पर कृपा की उनसे क्षमा मांगते हुए प्रार्थना करता हूँ कि वे मेरे सारा अपराध मार्जन करें और अपने पादपद्मों में सेवा प्रदान करें।
Raghunath Das Goswami, Raghunath Bhatta Goswami & Krishna Das Kaviraj Goswami Disappearance
This Harikatha was spoken by Srila Gurudev on October 24, 2004, at the Bhatinda on the disappearance day of Srila Raghunath Das Goswami, Raghunath Bhatta Goswami and Krishna Das Kaviraj Goswami. Srila Gurudev, following the instructions of the Guruvarga, gives utmost importance to remembering Vaishnava, praying for their mercy, and singing their glories on their appearance and disappearance days.
Mahaprabhu’s instructions to Raghunath Das Goswami,
grāmya-kathā nā śunibe, grāmya-vārtā nā kahibe
bhāla nā khāibe āra bhāla nā paribe
amānī mānada hañā kṛṣṇa-nāma sadā la’be
vraje rādhā-kṛṣṇa-sevā mānase karibe
(Chaitanya Charitamrita 6.236)
“Do not not speak or hear worldly topics. Do not stay or eat very opulently. Chant the Holy names of the Supreme Lord always and render service to Radha-Krishna in Vraja mentally. ”
We have to follow His path. Srila Raghunath Das Goswami is an eternal associate of the Lord and today is his disappearance day. When we shall realize him to be an eternal associate of Sriman Mahaprabhu our lives shall become successful. Srila Narottam Thakur has written.
gaurāńgera sańgi-gaṇe, nitya-siddha kari’ māne,
se jāy vrajendra-suta-pāś
“Simply by understanding that the associates of Lord Gauranga are nitya-siddha, one can immediately be promoted to the transcendental abode of Lord Krishna.”
We want Vrajendra Nandana Sri Krishna.
gaurāńgera duṭi pada, jār dhana sampada,
se jāne bhakati-rasa-sār
“Anyone who has accepted the lotus feet of Sri Chaitanya Mahaprabhu can understand the true essence of devotional service.”
This is difficult for us to understand.
gaurāńgera madhura-līlā, jār karṇe praveśilā,
hṛdaya nirmala bhelo tār
“The person who hears the sweet pastimes of Gauranga will be cleansed of all impurities in his heart.”
je gaurāńgera nāma lay, tāra hay premoday,
tāre mui jāi balihāri
“One who simply takes the holy name of Gaura-sundara, Sri Chaitanya Mahaprabhu, will immediately develop love for the Lord. To such a person I say: Bravo! Very nice! Excellent!”
Narottam Das Thakur is praising such a person who takes the name of Gauranga telling that he will soon obtain Divine Love for the Lord. Nothing else is required. And this is easy for us.
gaurāńga-guṇete jhure, nitya-līlā tāre sphure,
se jana bhakati-adhikārī
“If one appreciates the merciful pastimes of Sri Chaitanya Maharabhu and feels ecstasy and sometimes cries, this will immediately help him to understand the eternal pastimes of Radha-Krishna.”
In actuality it is very difficult for us to develop ecstatic symptoms like crying, horripilation etc and view the eternal pastimes of the Lord by chanting the names of Gauranga. Further he says,
gaurāńgera sańgi-gaṇe, nitya-siddha kari’ māne,
se jāy vrajendra-suta-pāś
śrī-gauḍa-maṇḍala-bhūmi, jebā jāne cintāmaṇi,
tāra hay vraja-bhūme vās
This too is not so easy. After this he said,
gṛhe bā vanete thāke, ‘hā gaurāńga’ ba’le ḍāke,
narottama māge tāra sańga
“It does not matter whether one is a householder living at home or a renunciate living in the forest, if he chants ‘Ha Gauranga’, Narottama Dasa Thakur begs to have his association.”
Before this there was another verse,
gaura-prema-rasārṇave, śe tarańge jebā ḍube,
se rādhā-mādhava-antarańga
“One who dive deep into the waves of the nectarine ocean of the transcendental love, he immediately becomes one of the confidential devotees of Radha-Krishna.”
Both Raghunath Das Goswami and Raghunath Bhatta Goswami are eternal associates of the Lord. Sri Kaviraj Goswami who is the author of Sri Chaitanya Charitamrita is also the eternal associate of the Lord. He received the blessings of Sri Madan Mohan. If we realize them to be the eternal associates of the Lord then we will go to Vrajendra Nandan who is our object of worship. We go to gauḍa-maṇḍala (the pastime places of Sri Chaitanya Mahaprabhu) but do not realize it as transcendental land (cinmay-bhūmi) thinking that as ordinary.
śrī-gauḍa-maṇḍala-bhūmi, jebā jāne cintāmaṇi,
tāra hay vraja-bhūme vās
“Those who realize the transcendental nature of gauḍa-maṇḍala-bhūmi, can reside in Vraja Dham.”
If we call out ‘Ha Gauranga’, we can get everything. Raghunath Das Goswami is a personal associate of Sri Chaitanya Mahaprabhu. The personal associates of the Lord like Rupa Goswami, Sanatan Goswami etc. appeared at various places. They are not ordinary person. We shall be benefitted when we shall realize them to be the personal associates of the Lord. When Krishna descended as Gauranga Mahaprabhu, He was accompanied by all His associates who were present in Krishna-lila.
Srila Raghunath Das Goswami appeared as the son of Govardhan Majumdar in Hooghly district, in a place called Krishnapura which is situated in Saptagram. Hiranya Majumdar was the elder brother of his father and so in relation was Raghunath’s jetha (father’s elder brother). The family-Gurus of Govardhan Majumdar namely Yadunandan Acharya and Balaram Acharya used to reside in a place named Chandpur. After liberating a prostitute, Namacharya Haridas Thakur came to stay in Chandpur. The heart of Raghunath Das Goswami got converted after having darshan of Namacharya Haridas Thakur and after hearing Harinam from him.
Raghunath saw Mahaprabhu for the first time in Shantipura when the later arrived at Shantipura with His associates like Nityananda Prabhu and others. After Mahaprabhu’s darshan, his love for Him awakened due to their eternal relationship. After getting audience of Mahaprabhu when Raghunath returned back to his house, he lost his interest in all his wealth and opulences. His family income was eight lakhs rupees that time. In previous days one could buy eight Mann (650 lbs) rice by a single rupee. We have also seen that 650 lbs of rice could be bought for two rupees. Two kilos of Bringle used to cost only a single penny. Now-a-days people cannot even imagine this. A family could easily be maintained at the cost of seventy-five rupees. On top of that at the time of Mahaprabhu things were so much cheaper compared to today. So based on today’s estimation his monthly income was in crores of rupees. But in spite of that he repeatedly used to run away leaving behind all his wealth. After getting the darshan of Mahaprabhu, he couldn’t remain in his home. The only reason behind this was he is eternally related to Mahaprabhu. His relation with Mahaprabhu is not material. After the darshan of his worshipable object, how can he remain separated from Him? The entire world seemed to be so inferior to him. He tried to run away repeatedly and so guards were kept to resist him from escaping. Whenever he used to escape, he was brought back by those guards.
Sanatana Goswami told Mahaprabhu that it will not be wise to go to Vrindavan with lakhs and lakhs of people and so Mahaprabhu returned back from Kanair Natshala and went to Shantipur. When Raghunath learnt about His arrival at Shantipur, he became very restless to go to Him and so was fetched there by his family to Shantipur since the father of Raghunath had connection with Advaita Acharya. That time Raghunath expressed his wish to renounce the family life to Mahaprabhu. Mahaprabhu through Raghunath gave some important teaching to the conditioned souls that time.
sthira hañā ghare yāo, nā hao bātula
krame krame pāya loka bhava-sindhu-kūla
markaṭa-vairāgya nā kara loka dekhāñā
yathā-yogya viṣaya bhuñja’ anāsakta hañā
(Chaitanya Charitamrita Madhya-lila 16.237-238)
Mahaprabhu instructed Raghunath not to be so restless to renounce the material world. He asked him to go back to his house and remain there imitating the behavior of an ordinary worldly man. Nothing will be accomplished so quickly. Renunciation like a monkey should not be done.
Monkeys generally remain in trees completely undressed and externally possess all the qualities of a saint. They stay quite but watch carefully who is carrying what article and then suddenly grab those articles. They have tendency of enjoyment within them. Such type of renunciation is called ‘markaṭa-vairāgya’ (renunciation like a monkey).
Mahaprabhu was giving these teachings to the conditioned souls of this world by speaking these words to Raghunath. He was showing the conditioned souls how to follow the process of gradual progress in devotion.
antare niṣṭhā kara, bāhye loka-vyavahāra
acirāt kṛṣṇa tomāya karibe uddhāra
(Chaitanya Charitamrita Madhya-lila 16.239)
“Within your heart you should keep yourself very faithful, but externally you may behave like an ordinary man. Thus Krishna will soon be very pleased and deliver you from the clutches of Maya.”
Following the advice of Mahaprabhu, Raghunath returned home and stayed there by imitating the behavior of a worldly man by looking after his familial duties. His parents were relieved to see him becoming normal. They thought that previously he had lost his mind but now he became well and realized that he is the only heir to his father’s vast property and so is looking after it. Being sure they let off the guards who were kept to restrain Raghunath from running away.
Raghunath saved his family from a Muslim Chaudhary by his beautiful external appearance and by his convincing power. It so happened that both Govardhan Majumdar and Hiranya Majumdar didn’t give the share of taxes to the Muslim Chaudhary who came to their house to demand his share. On realizing that the Muslim is coming to catch them both Govardhan and Hiranya ran away. On not finding them the Muslim seized young Raghunath and started threatening him severely with dire consequences if he did not reveal his father and uncle’s whereabouts. Raghunath told him that he is a mere child. His father and uncle are like brothers to the Muslim and so Raghunath is also related to him as his son. He told him that it’s natural for brothers to fight sometimes and after some days they will all be reunited together. After hearing these words from Raghunath the Muslim Chaudhary became tearful. He became pacified and left Raghunath without harming him. In this way Raghunath connected both his father and his uncle with the Muslim.
Meanwhile the priest who used to worship the family deities of Raghunath got annoyed for some reason and left his service. Though Yadunandan Acharya tried to convince him to take up his service, the priest refused. Yadunandan Acharya asked Raghunath to convince the priest as he had such a nature and such a sweet convincing power that after listening to his words everybody would become mesmerized. Raghunath went along Yadunandan Acharya to approach the priest and on the way he said to him, “Guruji, you do not need to worry about the priest. You please go home. I will convince him and will bring him back.” After saying so he tried to escape again but he was caught by his family. Seeing his extreme eagerness to renounce the family life and to join Mahaprabhu his father arranged for his marriage to a very beautiful girl. Now he had two bindings. One is money and the other is his wife. In spite of that he repeatedly tried to run away. It’s impossible to bind a person who has developed love for the Lord. His mother wanted to bind him again but his father told, “The wealth like that of Lord Indra and a wife as beautiful as a heavenly nymph cannot bind him, how can mere ropes bind him?” The father of a son cannot nullify the activities of the son which are following him from his past life. There are many such narration from the life of Raghunath Das Goswami.
He left his family and travelled to Puri. There he used to sustain himself by begging at Simha-dvara (the lion gate) of Jagannath temple. After sometime he left it and maintained his body by going to an almshouse. After that he even left it and accepted rotted left over prasadam that even cows cannot eat. Such type of renunciation is not possible for any ordinary person.
In his later life he went to Vrindavan and lived on the banks of Radhakunda and sustained his body by only consuming butter-milk. So he set the highest ideal for a renunciate.
Raghunath Bhatta Goswami was the son of Tapan Mishra. By the desire of Mahaprabhu, Tapan Mishra went to Kashi Dham. When Mahaprabhu went to Kashi Dham he used to take Prasadam at the house of Tapan Mishra while staying in the house of Chandrasekhara Vaidya. Raghunath Bhatta Goswami had got the opportunity to serve Mahaprabhu at that time like cooking nicely for Him. Mahaprabhu ordered Raghunath to stay at home and take care of his devotee parents as long as they are alive but he should not marry.
Krishna Das Kaviraj Goswami once chastised his brother by taking the side of Minaketana Ramadasa who was a dear associate of Nityananda Prabhu and thus attracted the mercy of the later. Nityananda Prabhu (in a dream) attracted Krishna Das and ordered him to go to Vrindavan where he assured the later that he would get everything in Vrindavan. So by the mercy of Nityananda Prabhu, Krishna Das arrived in Vrindavan.
There he wrote Sri Chaitanya Charitamrita in which he writes,
jagāi mādhāi haite muñi se pāpiṣṭha
purīṣera kīṭa haite muñi se laghiṣṭha
mora nāma śune yei tāra puṇya kṣaya
mora nāma laya yei tāra pāpa haya
emana nirghṛṇa more kebā kṛpā kare
eka nityānanda vinu jagat bhitare
(Chaitanya Charitamrita Adi-lila 5.205-207)
“Even in comparison to the worm in the faeces, I am the lowest. Even in comparison to Jagai-Madhai, I am the greatest sinner. If anybody hears my name, his virtues will be destroyed. If anybody utters my name, surely he commits sin. Who will grace such a wretched abominable creature like me, except Nityanand Prabhu?” Nityananda Prabhu is most merciful. He do not make any distinction among caste and creed, high and low etc. He had bestowed his mercy to even the most sinful person.
In English the biographies of Raghunath Das Goswami, Raghunath Bhatta Goswami and Krishna Das Kaviraj Goswami has been written. If you go through the book you will know it.
So on this auspicious day of today I pay my innumberable humble prostrated obeisances to the Lotus feet of the personal associates of Chaitanya Mahaprabhu namely Raghunath Das Goswami, Raghunath Bhatta Goswami and Krishna Das Kaviraj Goswami and pray for their causeless mercy. May they rescue me from the offences I had committed willingly or unwillingly. May they bestow me the service of their Lotus feet.
On today’s Tithi I shall remember my Gurudeva. He is the mercy incarnate of Sri Gauranga Mahaprabhu and he rescued me from an abominable place and brought me here. I have committed so many offences to the lotus feet of Gurudeva. On today’s occasion, I pay innumerable prostrated humble obeisances at the lotus feet of Gurudeva and pray for his causeless mercy. I had committed so many offences willingly or unwillingly at his feet. He was so much tolerant always and had so much parental affection. He had tolerated all sorts of oppressions and tribulations. He bestowed his mercy to a fallen person like me. I beg forgiveness to him to forgive all my offences and bestow me the service of his lotus feet.